News

बिलासपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस, अमर अग्रवाल करेंगे ध्वजारोहण

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल सुबह 10 बजे भाजपा कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराएंगे। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

सप्ताह भर चलेंगे सेवा और जागरूकता के कार्यक्रम

भाजपा ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। 6 अप्रैल को मुख्य कार्यक्रम के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में भी भाजपा का ध्वज लगाएंगे। जिला स्तर पर सक्रिय सदस्यों का एक विशाल सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

‘गांव-बस्ती चलो’ अभियान की शुरुआत

7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक पार्टी द्वारा ‘गांव-बस्ती चलो’ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जनप्रतिनिधि और सभी स्तर के पदाधिकारी बड़ी विधानसभाओं के कम से कम 50 गांवों और छोटी विधानसभाओं के 20 गांवों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सीधे जनता से संवाद कर सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।

सेवा कार्य और उपलब्धियों पर चर्चा

स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय को झालर, लाइटों और दीपों से भव्य रूप से सजाया गया है। आगामी कार्यक्रमों के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और समाज के गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी संपर्क साधेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india