Newsएंटरटेनमेंटभारत

बिलासपुर का लाल अब जापान में दिखाएगा दम: अंडर-18 एशिया कप के लिए भारतीय हॉकी टीम में अवि मानिकपुरी का चयन

गली-मैदानों से अंतरराष्ट्रीय सफर तक… छत्तीसगढ़ हॉकी ने रचा इतिहास, जापान में तिरंगा थामेंगे बिलासपुर के अवि

BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ और खासकर बिलासपुर के लिए गर्व का बड़ा अवसर सामने आया है। बिलासपुर की धरती से निकले युवा हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का चयन आगामी अंडर-18 जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय हॉकी टीम में हुआ है। जापान में 29 मई से 6 जून तक आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अवि भारतीय जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि को न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की हॉकी संस्कृति के लिए ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है।

बिलासपुर की साधारण गलियों और स्थानीय मैदानों से अपने खेल जीवन की शुरुआत करने वाले अवि ने संघर्ष और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद हॉकी के प्रति जुनून और समर्पण ने उन्हें लगातार आगे बढ़ाया। स्थानीय प्रतियोगिताओं से लेकर राज्य स्तर और फिर जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। उनकी तेज रफ्तार, मजबूत टैकलिंग क्षमता और बेहतरीन खेल समझ ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाई।

अवि की सफलता के पीछे छत्तीसगढ़ हॉकी संगठन और हॉकी बिलासपुर की अहम भूमिका रही है। संगठन के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, महासचिव डॉ. मनीष श्रीवास्तव, हॉकी बिलासपुर के अध्यक्ष रोहित बाजपेयी तथा प्रशिक्षक राजेश हेनरी, हरिशंकर हेटा, मृणाल चौबे, अनुराग श्रीवास्तव और अमिताभ मानिकपुरी ने उनके खेल को निखारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं धनीराम यादव, रवि पारिख और सोनू सिंह के मार्गदर्शन ने भी उनके सफर को मजबूती दी।

परिवार का सहयोग भी अवि की सफलता की मजबूत नींव बना। उनके पिता जितेंद्र मानिकपुरी, माता शशिकला मानिकपुरी, साथ ही धर्मेंद्र मानिकपुरी, देवनारायण दीक्षित, रतन कश्यप और ओमकार यादव ने लगातार प्रोत्साहित कर उनके सपनों को नई उड़ान दी।

वर्तमान में अवि मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी, भोपाल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जहां उन्हें ओलंपियन कोच समीर दाद का मार्गदर्शन मिल रहा है। समीर दाद ने अवि की ड्रिब्लिंग, पोजिशनिंग और टीम भावना की विशेष सराहना करते हुए उन्हें भारतीय हॉकी का उभरता हुआ भविष्य बताया है। अकादमी की आधुनिक सुविधाओं और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया है।

इधर, हॉकी इंडिया ने बुधवार को आगामी पुरुष अंडर-18 एशिया कप काकामिगाहारा 2026 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। अंतिम टीम चयन पर कोच सरदार सिंह ने कहा कि चयन प्रक्रिया बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रही, लेकिन ऐसी संतुलित टीम चुनी गई है जो सामरिक रूप से मजबूत है। उन्होंने बताया कि भोपाल प्रशिक्षण शिविर और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैचों ने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय दबाव समझने में मदद की है। टीम का लक्ष्य ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल कर देश के लिए ट्रॉफी जीतना है।

अवि मानिकपुरी के चयन पर Vishnu Deo Sai, Arun Sao, Amar Agrawal, Dharamlal Kaushik, Atal Shrivastava, Sushant Shukla, पूर्व विधायक Rajnish Singh, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, नवीन सिंह, एम. तनुजा सलाम, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक ए. एक्का, सहायक संचालक अजीत लकड़ा तथा कोच राकेश टोप्पो सहित खेल जगत से जुड़े लोगों ने उज्ज्वल भविष्य और शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला जारी है और युवाओं में यह विश्वास मजबूत हुआ है कि मेहनत और लगन से किसी भी ऊंचाई को हासिल किया जा सकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india