भारत

आज का राशिफल 19 अप्रैल 2025: वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के लिए दुरुधरा योग बना रहा है लाभ के संकेत, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 19 April 2025: जानें आज का राशिफल, चंद्रमा और सूर्य के योग से कौन सी राशियाँ होंगी लाभ में। सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल हिंदी में।

Aaj Ka Rashifal 19 April 2025 in Hindi: आज का दिन खास है क्योंकि चंद्रमा का गोचर धनु राशि में हो रहा है और सूर्य मेष राशि में उच्च स्थिति में रहकर दुरुधरा योग बना रहे हैं। इस शुभ योग का प्रभाव विशेष रूप से वृषभ, मिथुन और सिंह राशि पर पड़ेगा। आइए जानते हैं आज मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।


मेष राशि (Aries)

यात्रा और सफलता का योग आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। बिजनेस में लाभ के योग हैं, खासकर पार्टनरशिप वाले कार्यों में। जीवनसाथी की सेहत को लेकर सजग रहें। परिवार के साथ छोटी यात्रा का संयोग है।

भाग्य: 84%
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीपल को जल अर्पित करें।


वृषभ राशि (Taurus)

सतर्क रहें, सफलता सुनिश्चित है
आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। शत्रुओं से सतर्क रहें, क्योंकि वे आपके मार्ग में बाधा डाल सकते हैं। प्रेम जीवन में थोड़ी असहमति संभव है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

भाग्य: 89%
उपाय: श्रीराधा नाम स्तोत्र का पाठ करें।


मिथुन राशि (Gemini)

सकारात्मक सोच से सफलता
कार्यक्षेत्र में नाम और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी सामाजिक संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज जमीन या संपत्ति से संबंधित कार्य में लाभ संभव है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।

भाग्य: 85%
उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।


कर्क राशि (Cancer)

सावधानी रखें, लाभ सुनिश्चित
आज जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। पुराने अधूरे काम पूरे हो सकते हैं।

भाग्य: 83%
उपाय: किसी जरूरतमंद को अन्न का दान करें।


सिंह राशि (Leo)

सकारात्मक ऊर्जा और लाभ
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आज किसी पार्टी या सामाजिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। बच्चों के लिए कुछ खर्च करना पड़ सकता है।

भाग्य: 83%
उपाय: शिवलिंग पर शहद मिले दूध से अभिषेक करें।


कन्या राशि (Virgo)

अटके कार्य होंगे पूरे
आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे और व्यापार में लाभ होगा। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। किसी मित्र से सहयोग मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन बहुत अच्छा है।

भाग्य: 87%
उपाय: श्रीशनि स्तोत्र का पाठ करें।


तुला राशि (Libra)

प्रेम और उत्साह से भरा दिन
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। व्यवसाय और नौकरी में उन्नति के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

भाग्य: 94%
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।


वृश्चिक राशि (Scorpio)

लाभ और खर्च दोनों साथ
आज आर्थिक लाभ के साथ खर्च भी बढ़ेगा। यात्रा और वाहन पर खर्च हो सकता है। परिवार में किसी नई चीज का आगमन होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

भाग्य: 81%
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें।


धनु राशि (Sagittarius)

लाभदायक दिन, खुशियों की प्राप्ति
परिवार के साथ सुखद समय बितेगा। विवाह संबंधित मामलों में प्रगति होगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन फायदेमंद है।

भाग्य: 67%
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।


मकर राशि (Capricorn)

व्यापार में लाभ, स्वास्थ्य का रखें ध्यान
आज आपको प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ हो सकता है। विद्युत उपकरणों पर खर्च बढ़ सकता है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है, लेकिन गले व सर्दी-जुकाम से परेशानी हो सकती है।

भाग्य: 86%
उपाय: पीपल के पेड़ को दूध और जल से अर्घ्य दें।


कुंभ राशि (Aquarius)

नई योजनाओं से लाभ
आज नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। करियर में बदलाव के इच्छुक लोगों को अवसर मिलेगा। आर्थिक रूप से लाभदायक दिन है। पारिवारिक जीवन में तालमेल रहेगा।

भाग्य: 90%
उपाय: शनि मंत्र का जाप करें।


मीन राशि (Pisces)

सेहत पर दें ध्यान, खर्च बढ़ सकता है
स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। व्यापार में थोड़ी बाधा आ सकती है, जिससे चिंता बढ़ेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार और बच्चों से मानसिक संतोष मिलेगा।

भाग्य: 82%
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।

आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *