Aaj Ka Rashifal 19 May 2025: वसुमति योग में वृषभ, कन्या और मीन राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, जानें आज का राशिफल सभी 12 राशियों का
आज श्रवण नक्षत्र, शुक्ल योग, रवि योग और वसुमति योग का उत्तम संयोग बन रहा है, जो विशेष रूप से वृषभ, कन्या और मीन राशि के जातकों को अपार लाभ दिला सकता है।Aaj Ka Rashifal 19 May 2025

Horoscope Today 19 May 2025 in Hindi: आज सोमवार, 19 मई 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आई है। चंद्रमा आज दिन-रात मकर राशि में गोचर करेंगे और गुरु देव छठे भाव में मिथुन राशि में रहेंगे। आज श्रवण नक्षत्र, शुक्ल योग, रवि योग और वसुमति योग का उत्तम संयोग बन रहा है, जो विशेष रूप से वृषभ, कन्या और मीन राशि के जातकों को अपार लाभ दिला सकता है। आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का राशिफल विस्तार से।
मेष राशि (Aries Daily Horoscope Today)
आज का दिन रहेगा शुभ। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नया काम शुरू करने का उत्तम समय है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। करियर में प्रगति के संकेत मिलेंगे। निवेश से जुड़े निर्णय लाभदायक हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां दस्तक देंगी।
शुभ उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।
भाग्य प्रतिशत: 84%
वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope Today)
आज मिल सकती है कोई बड़ी खुशखबरी। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। नौकरी में स्थानांतरण या प्रमोशन के योग हैं। अनावश्यक विवादों से दूर रहें।
शुभ उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 79%
मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope Today)
आज आर्थिक मामलों में बरतें सावधानी। लेन-देन में सतर्कता रखें। कार्यक्षेत्र में तनाव हो सकता है। वरिष्ठों से मतभेद टालें। मेहनत का फल जरूर मिलेगा, धैर्य बनाए रखें।
शुभ उपाय: चींटियों को आटा डालें।
भाग्य प्रतिशत: 89%
कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope Today)
आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार। पुरानी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। कामकाज में सहयोग मिलेगा। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें।
भाग्य प्रतिशत: 77%
सिंह राशि (Leo Daily Horoscope Today)
धन उधार लेने से बचें। व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव है। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स से मार्गदर्शन मिलेगा। छात्रों को नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का रखें ख्याल।
शुभ उपाय: श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।
भाग्य प्रतिशत: 88%
कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope Today)
अचानक धन लाभ के योग। व्यापार में बड़ी डील फायदे का सौदा हो सकती है। संपत्ति से जुड़ा लाभ भी संभव है। जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें।
शुभ उपाय: सूर्य नारायण को जल चढ़ाएं।
भाग्य प्रतिशत: 83%
तुला राशि (Libra Daily Horoscope Today)
मेहनत का मिलेगा फल। रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ उपाय: योग व प्राणायाम करें।
भाग्य प्रतिशत: 81%
वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope Today)
बोलचाल में रखें मिठास। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक फैसलों में सोच-विचार जरूरी है। कार्यस्थल पर भरोसे के बजाय खुद पर निर्भर रहें। निवेश से पहले सलाह लें।
शुभ उपाय: गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं।
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope Today)
धन प्राप्ति के योग। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।
शुभ उपाय: ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’ का 108 बार जप करें।
भाग्य प्रतिशत: 69%
मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope Today)
आय में वृद्धि के अवसर। पुराने लेन-देन को निपटाएं। कोर्ट-कचहरी से जुड़ी सावधानी बरतें। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ा फैसला ले सकते हैं।
शुभ उपाय: भूखों को भोजन कराएं।
भाग्य प्रतिशत: 72%
कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope Today)
वाहन सुख की प्राप्ति संभव। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संपत्ति से लाभ हो सकता है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में शांति बनी रहेगी।
शुभ उपाय: सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 68%
मीन राशि (Pisces Daily Horoscope Today)
आज मिलेगी सफलता और भाई-बहनों का सहयोग। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। कार्यस्थल पर सतर्कता जरूरी है।
शुभ उपाय: संकटनाशक गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 82%