धर्म आध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 23 April 2025: सुनफा योग और चंद्र-गुरु केंद्र योग से इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

चंद्र-गुरु केंद्र योग और चंद्रमा से दूसरे भाव में शुक्र-बुध की स्थिति सुनफा योग का निर्माण कर रही है। जानिए आज का विस्तृत राशिफल सभी 12 राशियों के लिए:

आज का राशिफल 23 अप्रैल 2025: आज बुधवार के दिन ग्रहों की चाल और शुभ योग कुछ राशियों के लिए बेहद फायदेमंद रहने वाले हैं। चंद्रमा आज कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और शतभिषा नक्षत्र में भ्रमण करेंगे। साथ ही चंद्र-गुरु केंद्र योग और चंद्रमा से दूसरे भाव में शुक्र-बुध की स्थिति सुनफा योग का निर्माण कर रही है। जानिए आज का विस्तृत राशिफल सभी 12 राशियों के लिए…

मेष राशि (Aries)

आज का दिन: नई जिम्मेदारियों के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर सतर्क रहना जरूरी है।

लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ सामान्य संबंध, लेकिन प्रेमी नाराज हो सकता है।

सेहत: मानसिक तनाव से बचें।

शुभ उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।

लकी भाग्य प्रतिशत: 81%

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन: अचानक धन लाभ के योग हैं। परिवार व मित्रों से सहयोग मिलेगा।

लव लाइफ: रोमांटिक समय बिताएंगे।

सेहत: सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

शुभ उपाय: श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

लकी भाग्य प्रतिशत: 86%

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन: रुका हुआ पैसा मिल सकता है, करियर में ग्रोथ के संकेत हैं।

लव लाइफ: दिन रोमांटिक रहेगा।

सेहत: खानपान में सावधानी बरतें।

शुभ उपाय: गणेश गायत्री मंत्र का जाप करें।

लकी भाग्य प्रतिशत: 89%

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन: तनाव हो सकता है, लेकिन पूर्व का कार्य लाभ देगा।

लव लाइफ: मन उदास रह सकता है।

सेहत: दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

शुभ उपाय: गणेशजी को दूर्वा और लड्डू चढ़ाएं।

लकी भाग्य प्रतिशत: 77%

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन: आत्मविश्वास में वृद्धि, रुके काम पूरे होंगे।

लव लाइफ: जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

सेहत: ऊर्जा बनी रहेगी।

शुभ उपाय: किन्नर को दान करें।

लकी भाग्य प्रतिशत: 90%

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन: पुराने निवेश से लाभ, परिवार से सहयोग मिलेगा।

लव लाइफ: प्रेम में सफलता।

सेहत: खानपान का आनंद लेंगे।

शुभ उपाय: कॉपी-किताब दान करें।

लकी भाग्य प्रतिशत: 87%

तुला राशि (Libra)

आज का दिन: नौकरी में पदोन्नति, नई संभावनाएं बनेंगी।

लव लाइफ: प्रेमी के साथ आनंददायक समय।

सेहत: सामान्य रहेगा।

शुभ उपाय: श्रीदुर्गा चालीसा का पाठ करें।

लकी भाग्य प्रतिशत: 89%

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन: कार्यक्षेत्र में सफलता, पर खर्चों पर नियंत्रण रखें।

लव लाइफ: जीवनसाथी से संबंध मधुर रहें।

सेहत: पिता की सेहत का ध्यान रखें।

शुभ उपाय: श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

लकी भाग्य प्रतिशत: 82%

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन: अनुभवी व्यक्ति से सहयोग, नए अवसर प्राप्त होंगे।

लव लाइफ: प्रेमी से मुलाकात का योग।

सेहत: बेहतर रहेगा।

शुभ उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।

लकी भाग्य प्रतिशत: 84%

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन: नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, दिखावे से बचें।

लव लाइफ: वैवाहिक जीवन में सहयोग मिलेगा।

सेहत: थोड़ी थकान हो सकती है।

शुभ उपाय: राहु मंत्र का जाप करें।

लकी भाग्य प्रतिशत: 78%

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन: शुभ समाचार मिलेगा, शत्रु पर विजय।

लव लाइफ: प्रेम में सफलता और खुशियां मिलेंगी।

सेहत: लापरवाही से बचें।

शुभ उपाय: लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

लकी भाग्य प्रतिशत: 90%

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन: निवेश सोच-समझकर करें, जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है।

लव लाइफ: प्रेमी से विवाद की संभावना।

सेहत: छोटी मोटी परेशानियां रह सकती हैं।

शुभ उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें।

लकी भाग्य प्रतिशत: 81%


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *