धर्म आध्यात्मभारत

अमरनाथ यात्रा 2025: रजिस्ट्रेशन से लेकर बाबा बर्फानी के दर्शन तक पूरी जानकारी – जानिए सभी सवालों के जवाब

यह पवित्र यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक चलेगी, जो कुल 38 दिन की होगी। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) इस यात्रा का आयोजन करता है। Amarnath Yatra full detail

Amarnath Yatra 2025: अगर आप 2025 में बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन का संकल्प ले चुके हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इस बार यह पवित्र यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक चलेगी, जो कुल 38 दिन की होगी। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) इस यात्रा का आयोजन करता है।

—————————————————————————–

Yatra Accessories: यात्रा के दौरान लगने वाले जरूरी सामान…

1. यात्रा के लिए बैग 🛍️- click here…

2. पोलिएस्टर टेंट 🎪- click here …

3. ठंड के दस्ताने 🥊 – click here 

—————————————————————————–

यहां आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, यात्रा मार्ग, हेलीकॉप्टर सेवा, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, यात्रा शुल्क, जरूरी दस्तावेज, और यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की संपूर्ण जानकारी…

अमरनाथ यात्रा 2025: प्रमुख तिथियां और जानकारी

यात्रा प्रारंभ: 3 जुलाई 2025

यात्रा समाप्ति: 9 अगस्त 2025 (रक्षाबंधन)

कुल अवधि: 38 दिन

पंजीकरण आरंभ: 15 अप्रैल 2025 से

आयोजक संस्था: श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB)

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

1. SASB की आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in/ पर जाएं।

2. Yatra Permit Registration पर क्लिक करें।

3. यात्रा मार्ग, तारीख, यात्री जानकारी व मेडिकल डिटेल्स भरें।

4. पासपोर्ट साइज फोटो, आईडी प्रूफ और मेडिकल सर्टिफिकेट अपलोड करें।

5. भुगतान करें और यात्रा परमिट डाउनलोड करें।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कहां कराएं?

देशभर में 533 बैंक शाखाओं में पंजीकरण की सुविधा:

PNB: 309 शाखाएं

SBI: 99 शाखाएं

JK Bank: 91 शाखाएं

Yes Bank: 34 शाखाएं

यहां KYC और हेल्थ सर्टिफिकेट अनिवार्य है.

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज:

पासपोर्ट साइज फोटो

पहचान पत्र (आधार, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस)

सरकारी डॉक्टर द्वारा प्रमाणित हेल्थ सर्टिफिकेट

अमरनाथ यात्रा शुल्क 2025

प्रति व्यक्ति शुल्क: 220 रुपये

(पिछले वर्ष से 50 रुपये की वृद्धि)

यात्रा मार्ग की पूरी जानकारी

1. पहलगाम रूट (पारंपरिक रास्ता – 48 किमी):

स्टॉप्स: चंदनवाड़ी, पिस्सू टॉप, शेषनाग, पंचतरणी

यात्रा अवधि: 3 से 5 दिन

यह मार्ग अपेक्षाकृत आसान और सुंदर है।

2. बालटाल रूट (खड़ी चढ़ाई – 14 किमी):

स्टॉप्स: डोमेल, बरारी, संगम

यात्रा अवधि: 1-2 दिन

यह मार्ग छोटा लेकिन कठिन है.

 

हेलीकॉप्टर सेवा:

नीलग्रथ (बालटाल) और पहलगाम से हेलीपैड सुविधा उपलब्ध

हेलीकॉप्टर सेवा पंचतरणी तक

बुकिंग: https://jksasb.nic.in/

कौन अमरनाथ यात्रा नहीं कर सकता?

13 वर्ष से कम और 70 वर्ष से अधिक आयु के यात्री

6 सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाएं

यात्रा से पहले शारीरिक तैयारी कैसे करें?

यात्रा से 2-3 हफ्ते पहले प्रतिदिन कम से कम 6 किमी चलें।

गहरी सांसों वाली प्राणायाम करें।

यदि फेफड़ों, हृदय या बीपी से जुड़ी बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह लें.

अमरनाथ कैसे पहुंचें?

हवाई मार्ग:

नजदीकी हवाई अड्डा: श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (SXR)

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद आदि से सीधी उड़ानें उपलब्ध।

रेल मार्ग:

नजदीकी रेलवे स्टेशन: जम्मू तवी (JAT)

देश के प्रमुख शहरों से सीधी ट्रेनें उपलब्ध।

सड़क मार्ग:

दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर जैसे शहरों से जम्मू के लिए सीधी बसें उपलब्ध।

जम्मू से टैक्सी या बस से पहलगाम या बालटाल कैंप पहुंचें।

यात्रा के दौरान जरूरी सावधानियां:

ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी हो सकती है – धीरे-धीरे चढ़ें और खूब पानी पिएं।

मौसम परिवर्तनशील होता है – गर्म कपड़े, विंडचीटर, वाटरप्रूफ जूते जरूर साथ रखें।

हल्का बैकपैक रखें जिसमें फर्स्ट एड, पानी, टॉर्च और सूखे मेवे हों।

अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

ग्रुप में यात्रा करें, अकेले जाने से बचें।

प्लास्टिक का उपयोग न करें और पर्यावरण को स्वच्छ रखें

नोट:

कुछ विशेष तिथियों पर रजिस्ट्रेशन 8 दिन पूर्व बंद हो जाता है और तिथि गुजरने के बाद दोबारा खोला जाता है। इसलिए समय रहते रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं।

महत्वपूर्ण लिंक:

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड वेबसाइट: https://jksasb.nic.in/


Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *