छत्तीसगढ़

Breaking news: नगरीय निकाय चुनाव के तारीखों की घोषणा, 11 फरवरी को चुनाव 15 को रिजल्ट, त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 17, 20 व 23 फरवरी को

BREAKING NEWS RAIPUR. प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसके साथ ही आचार संहिता भी लग गई है। नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी को होेंगे। वहीं रिजल्ट 15 फरवरी को आ जाएंगे। इसके अलावा त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि में 17, 20 व 23 फरवरी को चुनाव होंगे। खास बात यह होगी इस बार नगरीय निकाय चुन चुनाव ईवीएम मशीन से तो पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे।

बता दें, निवार्चन आयोग ने पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी है। पंचायत के चुनाव 3 चरण में होंगे। इसमें 17, 20 व 23 फरवरी को तीन चरण में होने है। वहीं इसके परिणाम की घोषणा 18, 21 व 24 फरवरी को होंगे। प्रदेश के 10 नगर निगम व 49 नगर पालिका व 114 नगर पंचायत में चुनाव होने है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने चुनाव के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन न हो इसके लिए प्रत्येक जिलों में अलग से टीम बनाने के भी निर्देश दिए है। चुनाव के घोषणा के बाद से ही आचार संहिता लागू हो गया है।

ये भी पढ़ेंःCabinet meeting news:साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, जानें कैबिनेट के फैसले

मतदाताओं की बढ़ी है संख्या
प्रदेश में इस बार नगर निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। इस बार 44 लाख 87 हजार 668 मतदाता होंगे। इसमें पुरुषों की संख्या बढ़ी है। जबकि थर्ड जेंडर के मतदाताओं की भी संख्या में कुछ बढ़ोत्तरी हुई है।

नगर निगम चुनाव होंगे ईवीएम से
प्रदेश में ऐसा पहली बार होगा जब नगर निगम के चुनाव में ईवीएम मशीन का प्रयोग किया जाएगा। इससे चुनाव कराने में आसानी होगी। माना जा रहा है कि बैलेट पेपर के झंझट से लोगों को मुक्ति होगी और मतदान करने में भी मतदाता को आसानी होगी। इसके अलावा मतगणना में भी सहोलियत होगी।

ये भी पढ़ेंःCrime news:होटल ईस्ट पार्क में सजी थी जुएं की महफिल, बिल्डर सहित पकड़ाए व्यापारी

चुनाव के प्रमुख तारीखें
चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 22 से 28 जनवरी तक होगा। नामांकन वापसी के लिए 31 जनवरी। वोटिंग 11 फरवरी को होगा। काउटिंग 15 फरवरी को होगा। इसी तरह से त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन 27 जनवरी से 3 फरवरी तक होगा। नाम वापसी 6 फरवरी को होगा। वोटिंग के लिए 17, 20 व 23 फरवरी होगी। काउंटिंग 18, 21 व 24 फरवरी को होगी।

पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर
नगर निगम के चुनाव में ही ईवीएम मशीन होंगे लेकिन पंचायत के चुनाव में बैलेट पेपर का ही प्रयोग किया जाएगा। इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह ही बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ेंःJuices To boost Vitamin B12: ये दो चीजें आपके शरीर में बढ़ा सकती है विटामिन बी-12 को तेजी से

एड़ी चोटी का लगाएंगे जोर
नगरीय निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद से ही पार्टी के लोग सक्रिय हो जाएंगे। भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टी के नेता अपने प्रत्याशियों का लिस्ट जल्द ही जारी करेंगे साथ ही अब हर कोई अपनी जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर भी लगाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *