छत्तीसगढ़

Crime News: चाकू की नोक पर प्रोफेसर और दोस्त से लूट, 16,730 रुपये का सामान ले उड़े चार बदमाश

महामाया रेसीडेंसी सेदरी निवासी बसंत कुमार मैहर (54) गुरुघासीदास विश्वविद्यालय कोनी में सहायक प्राध्यापक हैं। 14 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे वे अपने दोस्त सुजीत कुमार ठाकुर के साथ मोटरसाइकिल से मोपका बायपास की ओर जा रहे थे। रास्ता भटकने के बाद दोनों रमतला मोड़ पहुंचे।

BILASPUR NEWS. कोनी थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मोपका बायपास रोड स्थित रमतला मोड़ के पास चार अज्ञात युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने मोटरसाइकिल सवार गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक और उनके दोस्त को रोक लिया। इसके बाद चाकू की नोक पर दोनों को धमकाकर मोबाइल और नकदी समेत कुल 16,730 रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना 14 अगस्त की रात करीब 8 बजे की है।

ये भी पढ़ें:हिसाब-किताब के विवाद में महिला का अश्लील वीडियो वायरल कर किया ब्लैकमेल, मस्तूरी पुलिस ने 3 आरोपियों को भेजा जेल

रास्ता पूछने के बहाने रोका, फिर चाकू दिखाकर धमकाया

पुलिस के अनुसार महामाया रेसीडेंसी सेदरी निवासी बसंत कुमार मैहर (54) गुरुघासीदास विश्वविद्यालय कोनी में सहायक प्राध्यापक हैं। 14 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे वे अपने दोस्त सुजीत कुमार ठाकुर के साथ मोटरसाइकिल से मोपका बायपास की ओर जा रहे थे। रास्ता भटकने के बाद दोनों रमतला मोड़ पहुंचे।

इसी दौरान वहां मौजूद चार युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवाई और बिरकोना जाने का रास्ता पूछा। बातचीत के दौरान ही बदमाशों ने सुजीत को बाइक से खींचकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद चाकू निकालकर दोनों को डराया-धमकाया और उनके पास मौजूद सामान लूट लिया।

मोबाइल और नकदी लेकर भागे बदमाश

बदमाशों ने सुजीत कुमार से 1,500 रुपये का कीपैड मोबाइल और 200 रुपये नकद, जबकि बसंत कुमार से 15,000 रुपये का सैमसंग मोबाइल और 30 रुपये नकद लूट लिया। वारदात के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़ितों ने आसपास बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद कोनी थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई गई।

ये भी पढ़ें:Crime News: होटल के कमरे में युवती की संदिग्ध मौत, खून से लथपथ मिला युवक, खिड़की तोड़ी तो सामने आया खौफनाक मंजर

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

शिकायत के आधार पर कोनी पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 309(4) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही संदिग्ध युवकों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india