धर्म आध्यात्म

Aaj ka rashifal 7 september 2025: रविवार के दिन रहना पड़ सकता है दुखी, इन राशियों को मिलेगी सफलता।

Aaj ka rashifal 7 september 2025, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत खास है। आज चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में शतभिषा नक्षत्र उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से होगा। इसी के साथ वसुमान योग और सूर्य से दूसरे भाव में मंगल की स्थिति से वेशी योग बन रहा है

Aaj ka rashifal 7 september 2025, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत खास है। आज चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में शतभिषा नक्षत्र उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से होगा। इसी के साथ वसुमान योग और सूर्य से दूसरे भाव में मंगल की स्थिति से वेशी योग बन रहा है। इतना ही नहीं, आज चंद्र ग्रहण भी लग रहा है, जिसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार से दिखाई देगा। इन ग्रह स्थितियों के कारण कई जातकों के जीवन में विशेष परिवर्तन और अवसर आने वाले हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।


Mesh Rashifal – मेष

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार और कारोबार में लाभदायक रहेगा। आपकी कमाई बढ़ेगी, हालांकि घर-परिवार की व्यवस्था पर धन खर्च भी होगा। सामाजिक जीवन में आपका सम्मान बढ़ेगा और लोगों के बीच आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के कार्यों में भागीदारी आपको मानसिक संतोष देगी।

Vrishabh Rashifal – वृषभ

वृषभ राशि वालों को आज शुभ समाचार प्राप्त होगा। परिवार में कोई मंगल कार्य होने के संकेत हैं। वस्त्र और सुख-साधन मिलने का योग है। भाई की सलाह आपके लिए तरक्की का मार्ग खोल सकती है। धर्म-कर्म की ओर आपका मन आकर्षित होगा और आपका दिन संतोषजनक बीतेगा।

Mithun Rashifal – मिथुन

मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति आज मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में पिता का मार्गदर्शन सहायक होगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता आएगी। हालांकि धन के लेन-देन में सतर्क रहना आवश्यक है।

Kark Rashifal – कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। जीवनसाथी की सलाह मददगार सिद्ध होगी। विवाह योग्य लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। शाम का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा।

Singh Rashifal – सिंह

सिंह राशि वालों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी विवाद में पड़ने से बचें। धार्मिक कार्यों में भागीदारी का अवसर मिलेगा। जीवन में सुखद अनुभव होंगे, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा। अनावश्यक खर्च आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है।

Kanya Rashifal – कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में लाभ देने वाला है। आपकी योजनाएँ सफल होंगी और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। परिवार में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है। व्यापारियों को आर्थिक मामलों में थोड़ी उलझन हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।

Tula Rashifal – तुला

तुला राशि वालों के लिए यह दिन लाभकारी रहेगा। संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। आय के नए स्रोत खुलेंगे। वरिष्ठों का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। छात्रों के लिए यह समय शुभ है और अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे।

Vrishchik Rashifal – वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को आज संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कामकाज में नयापन लाकर आप लाभ पाएंगे। निवेश के लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

Dhanu Rashifal – धनु

धनु राशि वालों को आज सफलता पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। माता-पिता और मित्रों का सहयोग मिलेगा। हालांकि जीवनसाथी का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। किसी पर अत्यधिक भरोसा करने से बचें।

Makar Rashifal – मकर

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। परिवार में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान के भविष्य से जुड़ा निर्णय संभव है। राजनीति और सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। हालांकि कई कार्य एक साथ करने से बचना होगा।

Kumbh Rashifal – कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए व्यापार से संबंधित परेशानियाँ कम होंगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। खानपान पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में उत्साह और उमंग बनी रहेगी।

Meen Rashifal – मीन

मीन राशि के जातकों को आज जोखिम वाले कार्यों से बचना चाहिए। पारिवारिक मामलों में शुभ समाचार मिलेगा। व्यापारिक यात्राएँ सफल होंगी। संतान से जुड़ी खुशी प्राप्त होगी। शाम का समय परिवार और मित्रों के साथ मनोरंजन में बीतेगा।


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *