Crime News Korba: हैवानियत की हद पार… बच्चा नहीं होने पर दूसरी पत्नी को पति ने जिंदा जलाने का किया प्रयास
मामला कोरबा जिले के कटघोरा थाना के ढेलवाडीह की है। जहां पर रहने वाली भावना की शादी 6 साल पहले गोपाल से हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थे इस पर पति गोपाल उससे अक्सर ही विवाद करता रहता था।

CRIME NEWS KORBA. देशभर में महिलाओं के साथ हिंसा के मामले बहुत से सामने आते हैं। मगर कुछ मामले तो ऐसे होते है जहां पर हैवानियत की हद पार हो जाती है। ऐसा ही एक मामला कोरबा के कटघोरा में सामने आया है। जहां पर बच्चा नहीं होने पर युवक ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि उसकी पीड़िता युवक की दूसरी पत्नी है। 6 साल विवाह को हो गए बच्चा नहीं हुआ तो इस तरह से हैवानियत को अंजाम दिया। महिला 75 प्रतिशत तक झुलस गई है।
बता दें, मामला कोरबा जिले के कटघोरा थाना के ढेलवाडीह की है। जहां पर रहने वाली भावना की शादी 6 साल पहले गोपाल से हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थे इस पर पति गोपाल उससे अक्सर ही विवाद करता रहता था। गुरुवार की सुबह वह भावना को मॉर्निंग वॉक के बहाने से घर से बाहर ले गया और पेट्रोल डालकर भावना को जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस घटना में भावना 75 प्रतिशत तक जल गई। उसे कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी गोपाल की यह पहली नहीं बल्कि दूसरी शादी है। इससे पहले उसकी पहली पत्नी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पहली पत्नी के मौत के बाद उसने बांगो की रहने वाली भावना से शादी रचाई। शादी को 6 साल हो गए थे ऐसे में बच्चा नहीं होने को लेकर अक्सर ही विवाद करता था। इतना ही नहीं उसने विवाद के बाद अपनी पत्नी भावना को कई बार उसके मायके भी छोड़ देता था।
ये भी पढ़ेंःDog attack: आवारा कुत्तों ने 6 साल के बच्चे पर किया हमला, 100 से ज्यादा जख्म मिले चोट पर
जला कर छोड़ा और भाग गया
गुरुवार को वह भावना को मॉर्निंग वॉक के लिए लेकर गया। ढेलवाडीह क्षेत्र में लेकर गया और रास्ते में रूका और कार से पेट्रोल बॉटल में निकाल कर भावना पर छिड़का और उसे जला दिया। फिर वहां से भाग निकला। इस दौरान कुछ लोगों ने भावना को तड़पे देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।