भारत

Political News Delhi: दिल्ली में नई CM रेखा गुप्ता सहित 6 ने ली मंत्री पद की शपथ, नहीं रहेंगी शीशमहल में

दिल्ली में भाजपा ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाया। इसके लिए रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं रेखा सरकार में 6 मंत्री ने भी शपथ ली है।

POLITICAL NEWS DELHI. दिल्ली में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा की सरकार सत्ता में आयी है। इसके लिए सीएम के तौर पर रेखा गुप्ता को चुना गया है। वहीं इनका शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को हुआ। सीएम रेखा गुप्ता व प्रवेश वर्मा सहित 6 ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में हुआ। इस शपथ ग्रहण समारोह के बाद भाजपा की दिल्ली में चौथी बार सरकार बन रही है। वहीं रेखा गुप्ता 9वीं सीएम बनी है।

ये भी पढ़ेंःViral Video: लड़कियों ने की जमकर मारपीट वजह कुछ और नहीं लड़के का चक्कर

बता दें, दिल्ली में भाजपा ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाया। इसके लिए रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं रेखा सरकार में 6 मंत्री ने भी शपथ ली है। इसमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने शपथ ली है।

ये भी पढ़ेंःBreaking News: भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 7 महीने बाद मिली जमानत

शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुझ पर भरोसा जताया है। मैं हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं दिल्ली की सीएम बनूंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह शीश महल में नहीं रहेंगी।

ये भी पढ़ेंःDog attack: आवारा कुत्तों ने 6 साल के बच्चे पर किया हमला, 100 से ज्यादा जख्म मिले चोट पर

डबल इंजन की सरकार है फॉरमूला
भाजपा की जहां भी सरकार बनी है। वहां पर डबल इंजन की सरकार है। यानी की सीएम के अलावा दो डिप्टी सीएम के फॉरमूला के तहत दिल्ली में भी इस तरह का देखने को मिल सकता है। फिलहाल अभी तो शपथ समारोह हुई है। आने वाले दिनों में इसका फैसला भी होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *