छत्तीसगढ़

Crime News Raipur: पड़ोसी ही निकला रायपुर में 60 लाख की डकैती का मास्टर माइंड, पुलिस को मिली सफलता

रायपुर में 60 लाख रुपये की डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

CRIME NEWS RAIPUR. बीते मंगलवार को एक ओर जहां नगरीय निकाय के चुनाव हो रहे थे। वहीं दूसरी ओर रायपुर के शंकर नगर इलाके में 60 लाख की डकैती कर 6 लोग फरार हो गए थे। रायपुर पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में ही नहीं बल्कि उसके मास्टर मांइड का भी पता लगा लिया है। मास्टर माइंड कोई और नहीं बल्कि पड़ोसी ही निकला। पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पड़ोसी ने अपनी पत्नी व दोस्तों के साथ मिलकर डकैती को अंजाम दिया था।

बता दें, रायपुर में 60 लाख रुपये की डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रायपुर में डकैती का एक आरोपी नागपुर का निवासी साजिद है। वो पीड़ित का करीबी है। उसने अपने दोस्त भिलाई निवासी राहुल और उसकी पत्नी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। डकैती के बाद आरोपी अमलेश्वर दुर्ग की ओर भागे। बीच रास्ते में उन्होंने गाड़ी बदली है। इसके बाद में अलग-अलग शहरों में भागे हैं।

ये भी पढ़ेंःMahakumbh 2025: CM विष्णुदेव साय मंत्री-सांसदों के साथ पहुंचे महाकुंभ, फ्लाइट में रास्तेभर गाया भजन

आज दोपहर 3 बजे IG इस पूरे मामले का खुलासा करेंगे। बताया गया कि यह तीनों आपस में भाई-बहन है साथ रहते हैं और किसी ने शादी नहीं की है।  रायपुर में दिनदहाड़े 5 लोगों ने 60 लाख की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। रायपुर में दिनदहाड़े 5 लोगों ने 60 लाख की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

ये भी पढ़ेंःCrime News Raipur: रायपुर के बेबीलॉन टावर के 7वें माले से कूदा युवक, जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित वेलु परिवार काफी बड़ा है। यह आठ भाई-बहन है। जिस जमीन को परिवार ने बेची थी। उसे लेकर परिवार के लोगों के बीच विवाद था। इनमें से कुछ लोगों में नाराजगी भी थी। इसकी भनक लगते ही पुलिस का शक करीबियों पर गहरा गया था। पुलिस लगातार परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ कर रही थी। वारदात के दौरान वे कहां पर थे? वारदात के पहले और बाद के एक्टिविटी पर लगातार पुलिस नजर बनाए रखी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *