
CRIME NEWS BILASPUR. जिले में लगातार अपराधिक गतिविधियां बढ़ रही है। खास तौर पर जुआ के मामले में बीते दिनों पुलिस ने कई कार्रवाई की है। अब रतनपुर पुलिस ने भी नए साल में जुआरियों को धर दबोचने की योजना बनाई है। इसी के तहत रतनपुर पुलिस ने 52 परियों के साथ 11 जुआरियों को जुआ खेलते धर दबोचा है। इसके अलावा 23 वाहन और 89 हजार नगद जब्त किया है।
बता दें, मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। जहां पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोरबी के जंगल में भारी संख्या में जुआरी जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान ने उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी ने टीम गठित कर ग्राम कोरबी के जंगल में नाला किनारे रेड कार्यवाही की।

ये भी पढ़ेंःPolitical news:आप के सात विधायकों ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले केजरीवाल पर लगाए आरोप
इसमें 11 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। इसमें लच्छीराम यादव, सतीश शर्मा, मनोज कुमार, विनोद प्रजापति, मन्नू केंवट, कुलदीप भोई, नैनसिंह गोंड़, मनोज श्रीवास्तव, अजय दास, सुदर्शन ताम्रकार, नाजिद को गिरफ्तार किया है। इनके पास से प्लास्टिक तिरपाल, 52 पत्ती ताश, 89 हजार रुपये नगद, 23 नग मोटर सायकल, 11 नग मोबाइल को जब्त किया है।
ये भी पढ़ेंःBilaspur news:भागवत महापुराण कथा का रसपान कर भक्ति में लीन हो रहे श्रद्धालु
इसने खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम व धारा 112 के अंतर्गत कार्यवाही कर जुआड़ियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में निरी. नरेश कुमार बंजारे, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, गजेन्द्र सिंह, आर. महेन्द्र नेताम, सुदर्शन मरकाम, मालिक राम साहू, संजय यादव, गोविंदा जायसवाल, पवन ठाकुर, का विषेष योगदान रहा है।










