News

फेसबुक फ्रेंड ने कार में बनाया अश्लील वीडियो: डरा-धमकाकर 6 साल तक किया दुष्कर्म, 35 लाख रुपए भी वसूले, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी हाईस्कूल की सहपाठी (शादीशुदा महिला) का अश्लील वीडियो बनाकर पिछले 6 सालों तक उसका शारीरिक व आर्थिक शोषण किया।

RAIGHAR NEWS.छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी हाईस्कूल की सहपाठी (शादीशुदा महिला) का अश्लील वीडियो बनाकर पिछले 6 सालों तक उसका शारीरिक व आर्थिक शोषण किया। बदनामी के डर से पीड़िता ने किस्तों में जेवर और नगदी मिलाकर आरोपी को करीब 35 लाख रुपए दे दिए। लगातार मिल रही धमकियों और प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हाईस्कूल के बाद फेसबुक के जरिए दोबारा हुए संपर्क में

मिली जानकारी के अनुसार, कोतरारोड थाना क्षेत्र की रहने वाली 33 वर्षीय पीड़िता और आरोपी अनिल ईजारदार (32 वर्ष), निवासी बंजारी गांव (जिला- सारंगढ़-बिलाइगढ़) हाईस्कूल के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे। साल 2013 में महिला की शादी किसी अन्य युवक से हो जाने के बाद दोनों का संपर्क टूट गया था। इसके बाद साल 2019 में अनिल ने महिला को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जिसके बाद दोनों के बीच मोबाइल और व्हाट्सएप पर दोबारा बातचीत शुरू हो गई।

लिफ्ट देने के बहाने कार में बनाया अश्लील वीडियो

पीड़िता के मुताबिक, 25 दिसंबर 2020 को वह अपने मायके सारंगढ़ जाने के लिए चंद्रपुर बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान अनिल वहां अपनी सफेद कार लेकर पहुंचा और महिला को घर छोड़ने के बहाने कार में बैठा लिया। रास्ते में वह महिला को बहला-फुसलाकर एक सुनसान खेत की तरफ ले गया, जहां उसने कार के भीतर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और चोरी-छिपे उसका एक अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया।

पति को वीडियो भेजने की धमकी देकर वसूले लाखों रुपए

इसके बाद आरोपी अनिल ने महिला को वह आपत्तिजनक फोटो और वीडियो उसके पति व परिवार वालों को भेजने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी के खौफ के कारण पीड़िता दिसंबर 2020 से मई 2026 तक लगातार उसके दबाव में रही। बदनामी से बचने के लिए पीड़िता ने समय-समय पर अपने गहने और नगदी बेचकर आरोपी को करीब 35 लाख रुपए दे दिए, लेकिन आरोपी की पैसों की मांग खत्म नहीं हुई।

प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने किया पुलिस का रुख, आरोपी जेल दाखिल

आरोपी की लगातार बढ़ती धमकियों और प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता मानसिक रूप से इतनी टूट चुकी थी कि उसने सुसाइड करने का मन बना लिया था। हालांकि, बाद में उसने हिम्मत जुटाई और रायगढ़ के महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अनिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(उ), 351(3) और 308(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है, जहां पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल कार और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india