छत्तीसगढ़

Election News:महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी कर रही जोर-शोर से प्रचार, जनता का मिल रहा अपार जनसमर्थन

ELECTION NEWS BILASPUR. नगर निगम चुनाव के लिए आगामी 11 फरवरी को मतदान होने है। शहर के 70 वार्ड में पार्षद प्रत्याशी अपने वार्डों में भ्रमण कर रहे हैं तो वहीं महापौर प्रत्याशी पूरे 70 वार्डों का दौरा करते हुए चुनाव का प्रचार करते हुए वोट मांग रहे हैं। भाजपा ने इस बार महिला प्रत्याशी पूजा विधानी को महापौर के लिए मैदान उतारा है। पूजा विधानी प्रत्येक वार्ड की जनता के बीच पहुंचकर वोट मांग रही है।

ये भी पढ़ेंःElection news: BJP ने जारी किया नगरीय निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र, जानें क्या-क्या है घोषणा पत्र में

बता दें, भाजपा ने इस बार ओबीसी सीट पर बिलासपुर से महिला प्रत्याशी पूजा विधानी को मैदान में उतारा है। महापौर के लिए पूजा विधानी जोर-शोर से प्रचार-प्रसार कर रही है। बीजेपी के पार्षद प्रत्याशियों के साथ उनके वार्ड में पहुंच रही है। साथ ही प्रत्येक वर्ग से मुलाकात करते हुए भविष्य में शहर के विकास की योजनाओं को बता रही है। वहीं भाजपा के विकास के वादों को दोहराते हुए उनके कार्यों का भी उल्लेख कर रही है।

ये भी पढ़ेंःED action:कोल लेवी घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई, आरोपियों के 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

पूर्व सभापति की पत्नी
महापौर पद के लिए पूर्व सभापति अशोक विधानी की पत्नी पूजा विधानी को प्रत्याशी बनाया है। अशोक विधानी अपने कार्यों के लिए पूर्व से ही प्रचलित है। वहीं जनता के बीच उनका नाम है। हेमूनगर वार्ड से पार्षद के तौर पर कार्य किया है। इस बार उनकी पत्नी को मौका देते हुए भाजपा ने विश्वास जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *