भारत

Poetry awards News:वर्ष 2025 के लिए पद्य पुरस्कारों की घोषणा, छत्तीसगढ़ से पंडी राम मंडावी का नाम भी शामिल, देखें पूरी लिस्ट

POETRY AWARD NEWS. केन्द्र सरकार ने वर्ष 2025 के लिए पद्य पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इसमें पद्यश्री, पद्य विभूषण व पद्य भूषण उपाधि कुल 139 हस्तियों को दी जाएगी। इन सब में छत्तीसगढ़ के पंडीराम मंडावी को भी पद्यश्री से नवाजा जाएगा। पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। इनमें 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 113 को पद्म श्री और 19 को पदम भूषण से नवाजा गया है। 139 हस्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार दिए गए हैं जो तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री।

बता दें, पद्मश्री पुरस्कारों की सूची में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के गोंड मुरिया जनजाति के जाने-माने कलाकार पंडी राम मंडावी का नाम शामिल किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण और लकड़ी की शिल्पकला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा।

ये भी पढ़ेंःSecl News: SECL मुख्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

जानकारी के अनुसार पंडी राम मंडावी, जो 68 वर्ष के हैं, पिछले पांच दशकों से बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को न केवल संरक्षित कर रहे हैं, बल्कि उसे नई पहचान भी दिला रहे हैं। उनकी विशेष पहचान बांस की बस्तर बांसुरी, जिसे ‘सुलुर’ कहा जाता है, के निर्माण में है। इसके अलावा, उन्होंने लकड़ी के पैनलों पर उभरे हुए चित्र, मूर्तियां और अन्य शिल्पकृतियों के माध्यम से अपनी कला को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया है।

ये भी पढ़ेंःMunicipal Corporation Elections: बीजेपी ने जारी कर दिया महापौर प्रत्याशियों की सूची, जानें किसे मिला मौका

मध्यप्रदेश की तीन शख्सियत को पद्म श्री पुरस्कार मिला है। जिसमें शैली होल्कर, जगदीश जोशीला और भैरू सिंह चौहान के नाम शामिल हैं। जगदीश जोशीला खरगोन के रहने वाले निमाड़ी और हिंदी लेखक हैं। वह पहले निमाड़ी उपन्यासकार के तौर पर पहचान बना चुके हैं। वह 50 से ज्यादा उपन्यास लिख चुके हैं। इसके अलावा नाटक और कविताओं का भी लेखन करते हैं।

ये भी पढ़ेंःMahakumbh 2025:छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए कुंभ में खास इंतजाम, रहने व भोजन की व्यवस्था निःशुल्क

यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में महान काम करने वालों को दिया जाता है। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कुवैत की योग टीचर शेख ए.जे. अल सबाह, उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपत्ति ह्यूग और कोलीन गैंटजर को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *