Holi Festival:त्योहार पर नागरिकों को सुरक्षित रखने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने मनाया जोरदार होली पर्व
होली के दूसरे दिन को होली का पर्व मनाता है तो वह और कोई नहीं पुलिस अधिकारी व कर्मचारी है। त्योहार के दिन लोगों की सुरक्षा में जुट रहे। इसके बाद दूसरे दिन जमकर रंग-गुलाल उड़ाते हुए उत्सव मनाया।

BILASPUR NEWS. पुलिस नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करती है। यहीं वजह है कि आम जनता हर त्योहार को बड़े ही उत्साह व उमंग से बिना डर या भय के मनाती है। हर त्योहार में जनता को सुरक्षा देती है। इसी तरह होली पर्व पर भी जहां आम जनता उत्सव मना रही थी तो पुलिस के जवान व अधिकारी शहर की सुरक्षा के लिए व शांति व्यवस्था बनाकर रखने ड्यूटी कर रहे थे। वहीं त्योहार के दूसरे दिन पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों ने उत्सव मनाया। ढोल तासे की धुन पर नाचते गाते हुए पर्व मनाया।
बता दें, होली के दूसरे दिन को होली का पर्व मनाता है तो वह और कोई नहीं पुलिस अधिकारी व कर्मचारी है। त्योहार के दिन लोगों की सुरक्षा में जुट रहे। इसके बाद दूसरे दिन जमकर रंग-गुलाल उड़ाते हुए उत्सव मनाया। शहर के सभी पुलिस थानो में पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने इस पर्व को मनाया।
सिविल लाइन थाना, सिटी कोतवाली, सरकण्डा थाना, कोनी थाना, तारबाहर थाना, तोरवा थाना सहित शहर भर के थानों के बाहर उत्सव मनाते पुलिस जवान देखे गए। उत्साह व उमंग के साथ अपने सहकर्मियों को रंग लगाते हुए पर्व को मनाया।
त्योहार के दिन भी की ड्यूटी
जब भी कोई त्योहार होता है तब हर कोई उत्सव मनाता है लेकिन सिर्फ पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी ही होते है जो इस दिन भी अपनी ड्यूटी करते है। इनके लिए त्योहार से पहले ड्यूटी महत्वपूर्ण होती है। इनकी वजह से ही आम नागरिकों का त्योहार बेहतर होता है। इनके ड्यूटी के कारण ही जनता शांति से उत्सव मनाती है। ड्यूटी के दूसरे दिन ये उत्सव मनाते हैं।