छत्तीसगढ़

Cims News Bilaspur: लापरवाही के चलते गर्भवती महिला का हुआ अबॉर्शन, दूसरे मरीज को लगाना था इंजेक्शन, जानिए पूरा मामला

मामला सिम्स अस्पताल का है। जहां पर कोटा क्षेत्र के करगीकला की रहने वाली गिरजा साहू उम्र 24 वर्ष 5 माह की गर्भवती थी। गुरुवार को उसके पेट में दर्द हुआ तब वो अपने पति के साथ इलाज के लिए सिम्स पहुंची थी।

BILASPUR CIMS NEWS. सिम्स अस्पताल संभाग का सबसे बड़ा शासकीय अस्पताल है। जहां पर उपचार के लिए हजारों की संख्या में संभाग भर से लोग आते हैं। अक्सर ही सिम्स चर्चाओं में रहता है कभी अपने अव्यवस्थाओं के लिए तो कभी महिला डॉक्टर से दुर्व्यवहार के लिए। वहीं अब एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। बीते दो दिन पूर्व गर्भवती महिला उपचार के लिए पहुंची थी जिसे नर्स ने गलत इंजेक्शन लगा दिया। जिससे महिला के गर्भ में पल रहे 5 माह का भ्रूण खराब हो गया। बताया जा रहा है कि इजेक्शन किसी और महिला को लगाना था जिसे गलती से दूसरे मरीज को लगा दिया।

ये भी पढ़ेंःकांग्रेस में भीतरघात को लेकर कलह, अब इस नेता का नाम आ रहा सामने, प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र

बता दें, मामला सिम्स अस्पताल का है। जहां पर कोटा क्षेत्र के करगीकला की रहने वाली गिरजा साहू उम्र 24 वर्ष 5 माह की गर्भवती थी। गुरुवार को उसके पेट में दर्द हुआ तब वो अपने पति के साथ इलाज के लिए सिम्स पहुंची थी। जहां उसे भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि सिम्स में कोई दूसरी महिला भी भर्ती थी। जिसके पेट में 8 माह का भ्रूण था भ्रूण खराब हो चुका था। उसको अबार्शन का इंजेक्शन लगाना था लेकिन उसके बजाए गिरजा को यह इंजेक्शन लगा दिया गया। इंजेक्शन के लगते ही गिरजा को ब्लीडिंग होने लगा। तबीयत भी बिगड़ गई। महिला का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने से उसके पांच माह का भ्रूण खराब हो गया।

ये भी पढ़ेंःCrime News: होली खेलने निकला था युवक खेत में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

जमकर किया गया हंगामा
सिम्स में इस घटना के बाद से जमकर हंगामा हुआ। महिला के परिजनों ने 5 माह के गर्भ को गिराने का आरोप लगाया। लापरवाही के चलते ऐसा हुआ है। इस बात को लेकर परिजनों में खूब नाराजगी है।

ये भी पढ़ेंःई-रिक्शा चोरी मामले में HC ने SP को लगाई फटकार, जानें पूरा मामला

सिम्स प्रबंधन कर रहा इनकार
इस मामले की सामने आने पर सिम्स प्रबंधन ने इसे गलत बताया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.संगीता जोगी ने इसे पूरी तरह से गलत बताया है। उसने कहा कि इंजेक्शन गलत नहीं लगा है महिला व परिजन गलत आरोप लगा रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *