छत्तीसगढ़

Bilaspur News: जेल में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही मौत… 29 साल पुराने हत्या केस के उम्रकैद बंदी ने तोड़ा दम

मृतक की पहचान सुखराम साहू (82 वर्ष), निवासी यादव मोहल्ला, तिफरा, बिलासपुर के रूप में हुई है। वह हत्या के मामले में वर्ष 2014 से केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

BILASPUR NEWS. केंद्रीय जेल बिलासपुर में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 82 वर्षीय बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

मृतक की पहचान सुखराम साहू (82 वर्ष), निवासी यादव मोहल्ला, तिफरा, बिलासपुर के रूप में हुई है। वह हत्या के मामले में वर्ष 2014 से केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जानकारी के अनुसार, वर्ष 1997 में हत्या के मामले में जेल भेजे जाने के बाद उसे जमानत मिल गई थी, लेकिन बाद में अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

मंगलवार को जेल में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

केंद्रीय जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने बताया कि प्रथम दृष्टया बंदी की मौत हृदयाघात से होना प्रतीत हो रही है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

घटना के बाद जेल प्रशासन ने नियमानुसार पंचनामा, पोस्टमार्टम और अन्य वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india