Mahashivratri 2025: महादेव की बारात होगी खास, बोलबम सेवा समिति करेगा भव्य आयोजन
महाशिवरात्रि के अवसर पर कुदुदंड से बोलबम सेवा समिति की ओर से महादेव की बारात का आयोजन किया जाएगा। समिति के संदीप भोंसले ने बताया कि महाशिवरात्रि का पूर्व बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस दिन मां पार्वती व भोलेनाथ के विवाह का दिन होता है। इसी वजह से भक्त महादेव की भव्य बारात का आयोजन करने वाले है।

MAHASHIVRATRI 2025 NEWS. महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। भोलेनाथ की आराधना का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। माना जाता है इस दिन महादेव की पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। महाशिवरात्रि को शिव-पार्वती का विवाह भी होता है। इसलिए यह दिन और भी खास होता है। इस पर्व पर शहर में भव्य बारात का आयोजन किया जाएगा। बोलबम सेवा समिति धूमधाम से महादेव की बारात निकालने वाला है।
ये भी पढ़ेंःCrime News: CIMS में जूनियर डॉक्टर से यौन उत्पीड़न मामले में दर्ज हुआ HOD के खिलाफ FIR
बता दें, महाशिवरात्रि के अवसर पर कुदुदंड से बोलबम सेवा समिति की ओर से महादेव की बारात का आयोजन किया जाएगा। समिति के संदीप भोंसले ने बताया कि महाशिवरात्रि का पूर्व बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस दिन मां पार्वती व भोलेनाथ के विवाह का दिन होता है। इसी वजह से भक्त महादेव की भव्य बारात का आयोजन करने वाले है।
महादेव की बारात पूरे शहर का भ्रमण करेगी। इसकी शुरुआत गांधी चौक से होगी। जो गोलबाजार, देवकीनंदन चौक, नेहरू चौक, मुंगेली नाका होते हुए कुदुदंड स्थित शिव मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में वैदिक विधियों से पूजा-अर्चना करते हुए मंत्रोंच्चारण की गूंज के साथ महाआरती व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारी में बोलबम सेवा समिति के संरक्षक संदीप भोंसले, पवन भोंसले, विजय यादव, नवीन तिवारी, विकास पटेल, नारायण पैकरा, राघव भोंसले, शशांक दीवान, आशीष अग्रवाल, राजा शर्मा, मोंटू ठाकुर, बजरंग यादव लोग जुटे हुए है।
ये भी पढ़ेंःViral Video:कांग्रेस नेता का सड़क पर जन्मदिन मनाता वीडियो वायरल, HC ने शासन से पूछा सवाल
खास होगा महाशिवरात्रि का पर्व
महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन मां पार्वती व भोलेनाथ का विवाह हुआ था। ऐसा माना जाता है कि यह दिन सबसे पुण्यकारी होता है। इस दिन जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से महादेव का अभिषेक पूजन करता है महादेव उससे प्रसन्न होते है और उसके दुखों का अंत कर सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं।
200 से अधिक शिव भक्तों की है समिति
बोल बम सेवा समिति कुदुदंड, देवरीखुर्द, पेंड्रा 200 से अधिक शिवभक्तों का समूह है। जो पिछले 25 वर्षों से बाबा धाम की यात्रा प्रतिवर्ष करती आ रही है। समिति के संरक्षक संदीप भोंसले ने बताया कि इस समिति का मुख्य उद्देश्य शिव भक्ति है। वे खुद तो हर साल बाबा धाम की यात्रा करते है और उनके जैसे ही शिव भक्त जो बाबा धाम जाना चाहते है सावन के माह में उन्हें भी साथ में लेकर जाते हैं।
पहली बार हो रहा आयोजन
बोल बम सेवा समिति का यह पहला आयोजन है। महाशिवरात्रि के पर्व को खास बनाने व शिव भक्तों की आस्था को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से इस पर्व में महादेव की बारात निकाली जाएगी। इस दौरान भक्तिभाव से शिव भक्त सम्मिलित होंगे और महादेव की भक्ति करते नजर आएगें।