Online Fraud News: ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर फोटोग्राफर से 7 लाख 20 हजार की ठगी, लालच के चक्कर में फंसे
मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां पर जूना बिलासपुर में रहने वाले राकेश शर्मा जो पेशे से एक फोटोग्राफर का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने मोबाइल पर ऑनलाइन जॉब का विज्ञापन देखा था।

ONLINE FRAUD NEWS BILASPUR. ऑनलाइन जॉब ऑफर के लिए न जाने कितने सारे वेबसाइट्स है। जहां पर लोगों को अच्छी सैलेरी व अच्छा इनकम होने का विश्वास दिलाया जाता है। अक्सर इस तरह के कुछ वेबसाइट्स को छोड़ दे तो लगभग सभी वेबसाइट्स फर्जी होते हैं। जॉब की चाह रखने वाले अक्सर ही ऐसे साइट्स के माध्यम से फ्रॉड का शिकार हो जाते है। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर के जूना बिलासपुर क्षेत्र में आया है। जहां पर फोटोग्राफर से ऑनलाइन जॉब देने के नाम पर 7 लाख 20 हजार की ठगी की गई।
बता दें, मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां पर जूना बिलासपुर में रहने वाले राकेश शर्मा जो पेशे से एक फोटोग्राफर का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने मोबाइल पर ऑनलाइन जॉब का विज्ञापन देखा था। इसमें संपर्क करने पर उन्हें एक लिंक भेजकर अलग-अलग कंपनियों के विज्ञापन भेजा गया। इसे देखकर स्क्रीनशॉट भेजने पर उन्हें कमीशन के तौर पर रुपये देने की बात कहीं गई।
इस पर फोटोग्राफर ने विज्ञापन देखकर स्क्रीनशॉट भेजना शुरू कर दिया। फिर शुरू में उन्हें कमीशन के रूप में एक दो-बार उनके अकाउंट में कुछ पैसे जमा कराए। फिर उनको कंपनी का परमानेंट कस्टमर बनाने के नाम पर पैसों की मांग की गईं इस पर फोटोग्राफर ने पांच हजार रुपये ट्रांसफर किया। इसके बाद उन्हें बताया गया कि उनके पैसों को शेयर मार्केट में निवेश किया जाएगा। इससे ज्यादा कमाई होगी। ठगों ने फोटोग्राफर के अकाउंट में ज्यादा कमीशन भेजने का झांसा दिया।
इस लालच में आकर फोटोग्राफर ने 15 हजार रुपये निवेश कर दिया। इसके बाद उन्हें बताया गया कि उनके रुपये फंस गए है। जिसे निकालने के नाम पर उनसे करीब 1 लाख रुपये और निवेश करने कहा गया। इस तरह से जालसाजों ने फोटोग्राफर से अलग-अलग कई अकाउंट में कुल 7 लाख 20 हजार रुपये जमा कराए। इतना सब हो जाने के बाद फोटोग्राफर को ठगी होने का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की।
लोन लेकर जमा किए पैसे
शिकायत में फोटोग्राफर ने बताया कि उन्होंने अपने पास रखे पैसे को पहले ही जालसाजों को भेज चुके थे। फिर बाद में अपने अकाउंट का पैसा वापस पाने के लिए लोन लिया और लोन के पैसे भी जालसाजों के अकाउंट में गए।











