Political News:भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर विधायक अमर अग्रवाल ने जनता का जताया आभार व कार्यकर्ताओं को दी बधाई
अमर अग्रवाल ने कहा यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनने से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ेगा।

POLITICAL NEWS BILASPUR. बिलासपुर नगर निगम में भाजपा की महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी जी की 66 हजार से भी अधिक मतों से हुई प्रचंड जीत पर नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने बधाई प्रेषित की साथ ही, सभी विजयी पार्षद प्रत्याशियों को भी इस शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी।
ये भी पढ़ेंःHigh Court News: हाईकोर्ट ने कहा बेवजह पति पर केस दर्ज कराना क्रूरता, जानें पूरा मामला
अमर अग्रवाल ने कहा यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनने से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने ने बताया कि प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भाजपा को मिली अपार सफलता से यह साफ है कि जनता विकास और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है।
अमर अग्रवाल ने आगे बताया कि बिलासपुर नगर निगम के 49 वार्डों में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता के लिए विजय जुलूस 16 फरवरी को महामाया चौक से रामसेतु चौक, देवकीनंदन चौक, सदर होते हुए गोल बाजार और गांधी चौक पर संपन्न होगा।