छत्तीसगढ़

Political News Bilaspur:वार्ड-43 में सुशासन का तिहार पर कार्यक्रम, समस्याओं का समाधान करने लगाए बाक्स

कार्यक्रम वार्ड के पार्षद सूर्य किशोर राज के मार्गदर्शन में हुआ। जहां पर पुलिस विभाग से भी राजेंद्र जैसवाल, अक्षय सबदरा, अभय सिंह पहुंचे। उन्होंने बताया कि इसमें हर नागरिक अपनी समस्या को प्रशासन तक पहुंचाकर उसका समाधान पा सकता है।

POLITICAL NEWS BILASPUR. प्रदेश में मंगलवार से सुशासन का तिहार की शुरुआत हुई है। शहर के सभी वार्ड 70 व सभी जोन कार्यालय में टीम तैयार कर शिकायत पत्र के लिए पेटी लगाई गई है। वहीं वार्ड-43 में भी सुशासन तिहार कार्यक्रम मनका देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई।

कार्यक्रम वार्ड के पार्षद सूर्य किशोर राज के मार्गदर्शन में हुआ। जहां पर पुलिस विभाग से भी राजेंद्र जायसवाल, अक्षय सबदरा, अभय सिंह पहुंचे। उन्होंने बताया कि इसमें हर नागरिक अपनी समस्या को प्रशासन तक पहुंचाकर उसका समाधान पा सकता है। हर किसी को इसका महत्व समझकर समस्याओं का सामधान करने में शासन-प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। साथ ही उन्होंने सुशासन का तिहार कार्यक्रम का उद्देश्य बताया गया। वार्ड पार्षद सूर्य किशोर राज ने जनता को इसका महत्व बताया। साथ ही इस बॉक्स में समस्याओं का समाधान करने हेतु शिकायत पर्ची डालने की जानकारी दी।

ये भी पढ़ेंःअमृतधारा वॉटरफॉल में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान डूबने से SECL के दो अधिकारियों की मौत, पिकनिक बना मातम

बता दें , 8 से 11 अप्रैल तक शिकायत ली जाएंगी। उसके बाद उन समस्याओं के समाधन पर काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा मॉनिटरिंग सेल भी तैयार किया गया है। सुशासन तिहार—2025 का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है।

ये भी पढ़ेंःपत्नी बच्चे चाहिए तो बदल लो अपना धर्म…..ससुराल पक्ष के ऊपर लगा धर्मांतरण का सनसनीखेज आरोप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *