जिम में बहा पसीना, अब रक्तदान से बचाएंगे जिंदगी: रोबील जिम में जुटे रक्तदाता
फिटनेस के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की मिसाल पेश करते हुए रोबील जिम और बिलासा ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 8 सितंबर को मंगला स्थित रोबील जिम में निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया।
BILASPUR NEWS.फिटनेस के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की मिसाल पेश करते हुए रोबील जिम और बिलासा ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 8 सितंबर को मंगला स्थित रोबील जिम में निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया।

आयोजकों के मुताबिक, शिविर में अब तक 40 से 50 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दिया है। खास बात यह रही कि युवाओं और जिम से जुड़े सदस्यों में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। शिविर के माध्यम से लोगों को नियमित रक्तदान के लिए जागरूक करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

शिविर में रक्तदाताओं की सुविधा और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों का भी ध्यान रखा जा रहा है।







