छत्तीसगढ़

वार्ड-43 में अब नही होगी पानी की कमी, शुरू हुआ बोर का काम

महापौर के मार्गदर्शन में अब बोर खुदवाने का काम शुरू हो गया है। वार्ड में इस विकास कार्य के लिए लोग काफी खुश है। 

बिलासपुर. वार्ड-43 में पानी की कमी को दूर करने के लिए वार्ड पार्षद सूर्य किशोर राज ने महापौर से चर्चा की थी। महापौर के मार्गदर्शन में अब बोर खुदवाने का काम शुरू हो गया है। वार्ड में इस विकास कार्य के लिए लोग काफी खुश है।

बता दें, नगर निगम चुनाव के बाद से ही वार्ड पार्षद सूर्य किशोर राज ने अपने किये हुए वादे को पूरा करना शुरू कर दिया है। सूर्य किशोर राज ने बताया कि पानी की समस्या सालों से बनी हुई थी। गर्मी के मौसम में वार्ड वासी पानी की समस्या से जूझते थे.

महापौर पूजा विधानी से मिलकर वार्ड की जनता को होने वाली समस्या से अवगत कराया गया। इस पर उन्होंने जनता की समस्या को दूर करने इस कार्य को प्राथमिकता से लिया। उनके मार्गदर्शन में बोर का कार्य शुरू हुआ है। उन्होंने पानी की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने की बात कहते हुए कार्य शुरू करा दिया। इस दौरान वे खुद वार्ड में पहुँची और जनता के लिए इस कार्य को कराया।

इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी, जोन 06 अधि. -श्रीनु राव, अशोक विधानी, 43 पार्षद, सूर्य किशोर राज(सूरज),42 पार्षद- लक्ष्मी यादव, विमल किशोर राज, बृजकिशोर राज, देवराज, शिवेन्द्र निषाद, शुभम सोनकर, शुभम प्रजापति, कृष्णा साहू, रोशन जयसवाल, सौरभ मानिकपुरी, राधे श्याम गोस्वामी, राजेंद्र निषाद, राजेश राज, चमन ध्रुव, जीतेन्द्र महर, सुखदेव निर्मलकर, किशोर राज, अनिल निर्मलकर, आदित्य नेताम, बादल उइके सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one plus 15 launch in india