7 मई 2025 का राशिफल: मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल
। इन महत्वपूर्ण ग्रह-योगों के प्रभाव से आज मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होने के संकेत हैं। आइए जानते हैं, आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 7 May 2025, Wednesday: आज बुध का मीन राशि में गोचर और सूर्य के साथ मेष राशि में युति से बुधादित्य योग बन रहा है। साथ ही, चंद्रमा का गोचर सिंह से कन्या राशि में हो रहा है, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण होगा। वहीं सूर्य द्वादश भाव में और गुरु दूसरे भाव में स्थित होकर उभयचरी योग बना रहे हैं। इन महत्वपूर्ण ग्रह-योगों के प्रभाव से आज मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होने के संकेत हैं। आइए जानते हैं, आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries Horoscope 7 May 2025):
लाभ का योग, आत्मविश्वास पर रखें नियंत्रण
आज मेष राशि के जातकों को सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर मान-सम्मान और सराहना प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ की संभावना है लेकिन अति आत्मविश्वास से बचें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 88%
वृषभ राशि (Taurus Horoscope 7 May 2025):
लाभ के साथ खर्च का दबाव
आज का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन अनावश्यक खर्च परेशान कर सकता है। गुरु की कृपा से अच्छी डील मिल सकती है। मानसिक तनाव से बचें। विदेश संबंधी कार्यों और तकनीकी क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
शुभ उपाय: किन्नरों को अन्न या वस्त्र दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 79%
मिथुन राशि (Gemini Horoscope 7 May 2025):
सुख-सुविधाओं में वृद्धि, भाग्य का साथ
आज का दिन मिथुन राशि के लिए बेहद शुभ है। कार्यक्षेत्र में सफलता, पारिवारिक सहयोग और धन लाभ के योग हैं। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। सामाजिक और रचनात्मक कार्यों में भाग ले सकते हैं।
शुभ उपाय: सुबह-शाम गायत्री मंत्र का जप करें।
भाग्य प्रतिशत: 88%
कर्क राशि (Cancer Horoscope 7 May 2025):
बुद्धिमत्ता से मिलेगा लाभ
बुधादित्य योग आपकी चतुराई को बढ़ावा देगा। आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। व्यापारियों को आज जोखिम से बचना चाहिए।
शुभ उपाय: दुर्गा सप्तशती के 11वें अध्याय का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 83%
सिंह राशि (Leo Horoscope 7 May 2025):
सम्मान और प्रेम दोनों मिलेंगे
आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सरकारी काम पूरे होंगे। परिवार और लव लाइफ में सहयोग मिलेगा। घूमने का मन बन सकता है। धन वसूली के प्रयास सफल होंगे।
शुभ उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
भाग्य प्रतिशत: 85%
कन्या राशि (Virgo Horoscope 7 May 2025):
रचनात्मक सफलता, लेकिन निवेश से बचें
बुध का गोचर आपकी प्रतिभा को निखारेगा। शिक्षा, प्रेम जीवन और धन लाभ के योग हैं। आज निवेश करने से बचें और वरिष्ठों से तालमेल बनाए रखें।
शुभ उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 83%
तुला राशि (Libra Horoscope 7 May 2025):
संतुलन और समझदारी जरूरी
आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं लेकिन समझदारी से हल हो जाएंगी। छात्र वर्ग को सफलता मिल सकती है।
शुभ उपाय: रुद्राष्टक का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 84%
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope 7 May 2025):
सतर्कता से मिलेगा लाभ
गुरु की कृपा से लाभ मिलेगा लेकिन आज किसी और की जिम्मेदारी लेने से बचें। परिवार में प्रेम बना रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।
भाग्य प्रतिशत: 82%
धनु राशि (Sagittarius Horoscope 7 May 2025):
नए अवसर और सकारात्मक ऊर्जा
आज प्रेम जीवन में सफलता और करियर में नए मौके मिलेंगे। बच्चों से संबंधित चिंता दूर होगी। शिक्षा और आर्थिक मामलों में बेहतरी आएगी।
शुभ उपाय: दुर्गा नाम स्तोत्र का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 87%
मकर राशि (Capricorn Horoscope 7 May 2025):
नई योजनाओं के संकेत
काम का बोझ बढ़ेगा लेकिन नए अवसर भी आएंगे। पारिवारिक और प्रेम जीवन में सामंजस्य रहेगा। कार्य योजना में बदलाव संभव है।
शुभ उपाय: श्रीनारायण कवच का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 81%
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope 7 May 2025):
अचानक लाभ और सफलता का दिन
आपकी योजनाएं आज सफल होंगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा और अचानक धन लाभ होगा। शिक्षा और आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।
शुभ उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 87%
मीन राशि (Pisces Horoscope 7 May 2025):
वित्तीय लाभ और पारिवारिक सुख
बुधादित्य योग के प्रभाव से आर्थिक लाभ मिलेगा। पारिवारिक और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कारोबार में विस्तार की योजना बन सकती है।
शुभ उपाय: गणेशजी को 11 दूर्वा अर्पित करें।
भाग्य प्रतिशत: 82%
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693