धर्म आध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 6 May 2025: मेष, मिथुन और तुला राशि के लिए शुभ दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

इस शुभ संयोग का लाभ मेष, मिथुन और तुला राशि को विशेष रूप से मिलेगा। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार आज का राशिफल

Horoscope Today 6 May 2025, Daily Rashifal in Hindi:आज मंगलवार, 6 मई 2025 को चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं और मघा उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में भ्रमण करेंगे। सूर्य और बुध की युति से बनने वाला बुधादित्य योग और साथ ही लक्ष्मी नारायण योग आज का दिन विशेष बना रहे हैं। इस शुभ संयोग का लाभ मेष, मिथुन और तुला राशि को विशेष रूप से मिलेगा। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार आज का राशिफल:

मेष राशि (Aries)

आज का दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। रिश्तों में सुधार होगा और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी।

शुभ उपाय: हनुमानजी को बूंदी का भोग लगाएं।

भाग्य प्रतिशत: 89%

वृषभ राशि (Taurus)

अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और करियर में उन्नति के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और रुके कार्य पूरे होंगे। अचल संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।

शुभ उपाय: जरूरतमंद को अन्न का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 91%

मिथुन राशि (Gemini)

लक्ष्मी नारायण और बुधादित्य योग से आज आपको धन लाभ और मान-सम्मान मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और व्यापार में सफलता मिलेगी। रुके कार्य पूरे होंगे।

शुभ उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 86%

कर्क राशि (Cancer)

आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है। घर-परिवार में सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। आप सक्रिय रहेंगे और सभी कार्य समय पर पूरे कर पाएंगे।

शुभ उपाय: दामोदराष्टकम् का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 84%

सिंह राशि (Leo)

कमाई बढ़ेगी, लेकिन खर्च भी अधिक हो सकते हैं। जल से संबंधित कार्यों में लाभ होगा। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। संयम और व्यावहारिकता से निर्णय लें।

शुभ उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।

भाग्य प्रतिशत: 82%

कन्या राशि (Virgo)

मानसिक तनाव और उलझनों से जूझ सकते हैं। आज किसी भी बड़े निर्णय से पहले सोच-विचार जरूर करें। छात्रों को पढ़ाई में मन लगाने की आवश्यकता है।

शुभ उपाय: दुर्गा सप्तशती का 11वां अध्याय पढ़ें।

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि (Libra)

भौतिक सुखों में वृद्धि होगी और प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यवहार कुशलता से कार्यों में लाभ मिलेगा।

शुभ उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।

भाग्य प्रतिशत: 85%

वृश्चिक राशि (Scorpio)

धन और करियर में सावधानी जरूरी है। कार्यक्षेत्र में तनाव से बचें और किसी भी जोखिम भरे कार्य में न पड़ें। प्रेम जीवन में वाणी पर संयम रखें।

शुभ उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 76%

धनु राशि (Sagittarius)

अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। नौकरी और बिजनेस दोनों क्षेत्रों में तरक्की के संकेत हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

शुभ उपाय: गाय को मीठी रोटी खिलाएं।

भाग्य प्रतिशत: 88%

मकर राशि (Capricorn)

साहसिक निर्णय लाभ देंगे। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। लेकिन कानूनी मामलों में सतर्क रहें।

शुभ उपाय: पान और सिंदूर हनुमानजी को अर्पित करें।

भाग्य प्रतिशत: 82%

कुंभ राशि (Aquarius)

बिजनेस में लाभ और नई डील के योग हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।

शुभ उपाय: माता सरस्वती की पूजा करें।

भाग्य प्रतिशत: 88%

मीन राशि (Pisces)

आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा।

शुभ उपाय: गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 83%


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *