Viral Video:बीजेपी-कांग्रेस नेताओं में चले जमकर लात-घूंसे, वायरल हो रहा वीडियो, जानिए पूरा मामला
मामला सारंगढ़ जिले के बिलाईगढ़ बरमकेला जनपद पंचायत का है। बुधवार को दोपहर में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव होना था। ऐसे में कांग्रेस व बीजेपी दोनों ही पार्टी के लोग वहां पर थे।

VIRAL VIDEO. नगर निगम चुनाव के बाद त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव और फिर जनपद व जिला पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव हो रहे हैं। कई जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुआ तो वहीं कुछ जगहों पर आपसी मनमुटाव भी देखने को मिला। लेकिन सारंगढ़ के बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला में जनपद पंचायत में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान कांग्रेस व बीजेपी दोनों ही नेताओं में विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि उन्होंने एक-दूसरे पर हाथ तक उठाया। खूब लात घूंसे भी चलाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल भी हो रहा है।
बता दें, मामला सारंगढ़ जिले के बिलाईगढ़ बरमकेला जनपद पंचायत का है। बुधवार को दोपहर में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव होना था। ऐसे में कांग्रेस व बीजेपी दोनों ही पार्टी के लोग वहां पर थे। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थक जनपद सदस्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि उनके सदस्यों को जबरन रोका जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा समर्थक जनपद सदस्यों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ेंःCGPSC Prelims Result 2024 के नतीजे घोषित… देखिए अपना रिजल्ट
इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच पहले नोक-झोंक हुई फिर विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। मारपीट को रोकने के लिए पुलिस बल बुलाना पड़ा तब जाकर मामला शांत हुई। इस घटना के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न कराया गया।
इसमें अध्यक्ष पद में कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.विद्या किशोर निराला ने 13 मतों से जीत दर्ज की। जबकि बीजेपी प्रत्याशी दीपमाला जांगड़े को 12 वोट मिले। इस घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचा और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।