News

रील देखते-देखते गया नेटवर्क, गुस्से में तोड़ा मोबाइल… फिर उठाया खौफनाक कदम, इलाज के दौरान महिला की मौत

मोबाइल पर रील और धारावाहिक देखते समय इंटरनेट नेटवर्क अचानक गायब होना एक महिला को इतना नागवार गुजरा कि उसने गुस्से में अपना मोबाइल पटककर तोड़ दिया। इसके बाद कमरे में जाकर उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव की है।

KORBA NEWS.मोबाइल पर रील और धारावाहिक देखते समय इंटरनेट नेटवर्क अचानक गायब होना एक महिला को इतना नागवार गुजरा कि उसने गुस्से में अपना मोबाइल पटककर तोड़ दिया। इसके बाद कमरे में जाकर उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव की है।

जानकारी के अनुसार केराकछार निवासी प्रेमलाल सारथी की पत्नी मंगलो बाई (52) को मोबाइल पर रील और धारावाहिक देखने का शौक था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह खाना खाते समय मोबाइल पर रील देख रही थी। इसी दौरान अचानक इंटरनेट नेटवर्क बंद हो गया। काफी देर तक नेटवर्क नहीं आने से वह नाराज हो गई और गुस्से में मोबाइल को जमीन पर पटक दिया, जिससे फोन टूट गया।

मोबाइल तोड़ने के बाद मंगलो बाई अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं।

उल्टी की बदबू से परिजनों को हुआ शक

महिला की हालत देखकर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उल्टी से जहरीले पदार्थ जैसी बदबू आने पर उन्होंने कमरे की तलाशी ली। वहां कीटनाशक का खाली डिब्बा मिलने के बाद परिजनों को पता चला कि महिला ने जहरीला पदार्थ पी लिया है।

अस्पताल पहुंचाने से पहले अपनाया घरेलू नुस्खा

महिला की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने अस्पताल ले जाने से पहले उसे उल्टी कराने के लिए पुरानी मान्यता के तहत गोबर मिला पानी पिला दिया। हालांकि, इससे उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद डायल-112 की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करतला ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे संजीवनी एक्सप्रेस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान रविवार को मंगलो बाई की मौत हो गई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में मोबाइल नेटवर्क को लेकर नाराज होने के बाद महिला द्वारा यह कदम उठाए जाने की बात सामने आई है। घटना के वास्तविक कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india