News

रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ने घर में फांसी लगाकर दी जान, कमरे में लटका मिला शव… वजह बनी रहस्य जानिए पूरा मामला !

शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित चटर्जी गली में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त निरीक्षक सीताराम गुप्ता अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है।

BILASPUR NEWS. शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित चटर्जी गली में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त निरीक्षक सीताराम गुप्ता अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे, लेकिन सभी अलग-अलग कमरों में थे। शाम करीब पांच बजे सीताराम गुप्ता अपने कमरे में गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजन उन्हें देखने पहुंचे तो वे फंदे से लटके मिले। यह दृश्य देखते ही परिजनों के होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या आत्महत्या का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह रहस्य बनी हुई है। पुलिस पारिवारिक, मानसिक और अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है। घटना से पुलिस विभाग के पूर्व सहयोगियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india