News

बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी: प्रयागराज से दबोचा एक आरोपी, तीन फरारों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी जानिए पूरा मामला देखिए वीडियो !

शहर के नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड नरेंद्र कुमार खाण्डे की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को पहली बड़ी सफलता मिली है। वारदात के बाद फरार हुए चार आरोपियों में से एक आरोपी दिनेश राठिया को प्रयागराज से हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य तीन फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

BILASPUR NEWS.शहर के नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड नरेंद्र कुमार खाण्डे की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को पहली बड़ी सफलता मिली है। वारदात के बाद फरार हुए चार आरोपियों में से एक आरोपी दिनेश राठिया को प्रयागराज से हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य तीन फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने बताया कि मामले में एक आरोपी को पकड़ लिया गया है और शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या की पूरी साजिश और घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, बाल संप्रेक्षण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार के रूप में पदस्थ नरेंद्र कुमार खाण्डे (42) की रविवार और सोमवार की दरमियानी रात निर्मम हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि पहले उनके हाथ-पैर बांधे गए, फिर बेरहमी से मारपीट की गई, गला दबाया गया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उनकी हत्या की गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात को बाल संप्रेक्षण गृह में बंद चार बंदियों ने अंजाम दिया। इनमें तीन आरोपी रायगढ़ और एक आरोपी कोरबा जिले का निवासी बताया जा रहा है। हत्या के बाद चारों आरोपी बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। अब पुलिस पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे जांच को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच और तेज कर दी है। फरार तीनों आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज हत्याकांड से जुड़े हर पहलू का खुलासा किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india