छत्तीसगढ़

Bilaspur News: भाजयुमो में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: शुभम मिश्रा बने बिलासपुर रेलवे मंडल के सहप्रभारी

भाजपा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं जिला संगठन की सहमति से जारी इस सूची में शहर और ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के लिए प्रभारी एवं सहप्रभारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

BILASPUR NEWS. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला बिलासपुर शहर ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रभारियों एवं सहप्रभारियों की नई सूची जारी की है। नई नियुक्तियों में शुभम मिश्रा को बिलासपुर रेलवे मंडल का सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:शराब दुकान में आधी रात डकैती: 5 नकाबपोशों ने गार्डों को बांधा, चाकू से हमला कर नगदी-शराब लूटी

भाजपा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं जिला संगठन की सहमति से जारी इस सूची में शहर और ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के लिए प्रभारी एवं सहप्रभारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। बिलासपुर रेलवे मंडल में अमित सिंह को मंडल प्रभारी तथा शुभम मिश्रा को मंडल सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुभम मिश्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा को युवाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, संगठन का विस्तार करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें:रिलायंस ज्वेल्स में 17.50 लाख का गोल्ड स्कैम! असली कंगन गायब, नकली रखकर ऑडिट को भी दिया चकमा

बिलासपुर के लोकप्रिय विधायक आदरणीय अमर अग्रवाल जी बिलासपुर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह जी के मार्गदर्शन में भाजयुमो जिला बिलासपुर शहर के जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता के हस्ताक्षर से यह नियुक्ति आदेश 3 अगस्त 2026 को जारी किया गया। संगठन ने उम्मीद जताई है कि नई टीम के गठन से युवाओं के बीच पार्टी की सक्रियता और संगठनात्मक मजबूती को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india