News

बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों के तबादले

बिलासपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के 13 निरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है।

बिलासपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के 13 निरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है। इस आदेश के तहत निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता को कोनी थाना प्रभारी, जबकि निरीक्षक सलीम खाखा को मस्तूरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक हेमंत चंद्राकर को यातायात से हटाकर रिजर्व सेंटर भेजा गया है और निरीक्षक कृष्णचंद सिदार को मस्तूरी से यातायात थाना की कमान दी गई है।

इसके अलावा निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, कपिल देव चंद्रा, नरेश चौहान, सतीश कुमार साहू, मनोज सिंह और संजय सिन्हा को कानून व्यवस्था एवं एसडीओपी कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। निरीक्षक विजय चौधरी को जिला विशेष शाखा का प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक विजय वर्मा को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक संजय सिंह राजपूत को कोतवाली कार्यालय से रिजर्व सेंटर बिलासपुर भेजा गया है।

 

यह तबादला आदेश 4 अगस्त 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय के उद्देश्य से यह बड़ा फेरबदल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india