RPF पोस्ट के सामने नशे में बेखौफ हुआ कपल, सरेआम हरकतों का VIDEO वायरल !
रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर RPF पोस्ट के सामने एक प्रेमी जोड़े का खुलेआम अशोभनीय व्यवहार इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों शराब के नशे में थे और यात्रियों की आवाजाही के बीच काफी देर तक एक-दूसरे से गले मिलते और किस करते नजर आए। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

RAIGHAR NEWS. रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर RPF पोस्ट के सामने एक प्रेमी जोड़े का खुलेआम अशोभनीय व्यवहार इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों शराब के नशे में थे और यात्रियों की आवाजाही के बीच काफी देर तक एक-दूसरे से गले मिलते और किस करते नजर आए। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
यात्रियों की आवाजाही के बीच चलता रहा सिलसिला
जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार को उस समय हुई, जब रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ थी। इसके बावजूद युवक-युवती सार्वजनिक स्थान पर बेपरवाह नजर आए। दोनों को इस तरह देखकर आसपास मौजूद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
RPF पोस्ट से चंद कदम की दूरी पर हरकत
मामले की सबसे ज्यादा चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि यह घटना RPF पोस्ट के ठीक सामने बताई जा रही है। यानी सुरक्षा बल के कार्यालय से कुछ ही दूरी पर दोनों काफी देर तक इस तरह नजर आए। हालांकि, घटना के वक्त RPF को तत्काल सूचना नहीं दी गई।
नशे में थे दोनों, सूचना मिलती तो होती कार्रवाई
RPF थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के मुताबिक जांच में सामने आया कि युवक-युवती अत्यधिक शराब के नशे में थे। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान यदि RPF को सूचना मिलती तो तत्काल कार्रवाई की जाती। वीडियो बाद में RPF के संज्ञान में आया। दोनों कुछ देर बाद स्वयं ही वहां से चले गए।
फिलहाल कोई शिकायत या केस दर्ज नहीं
RPF के अनुसार मामले में अभी तक किसी व्यक्ति की ओर से औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। इसके चलते फिलहाल कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि, सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।








