News

डिजिटल भुगतान पर शोध में सफलता: डॉ. शेख आदिल डल्ला बने पीएचडी धारक

डिजिटल भुगतान प्रणाली पर किए गए महत्वपूर्ण शोध के लिए डॉ. शेख आदिल डल्ला को वाणिज्य विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। यह उपाधि उन्हें हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा उनके शोध कार्य “A Comparative Study on Consumer’s Cashless Payment Adaptation in Rural and Urban Areas of State Bank of India Branches” के लिए दी गई।

BILASPUR NEWS. डिजिटल भुगतान प्रणाली पर किए गए महत्वपूर्ण शोध के लिए डॉ. शेख आदिल डल्ला को वाणिज्य विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। यह उपाधि उन्हें हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा उनके शोध कार्य “A Comparative Study on Consumer’s Cashless Payment Adaptation in Rural and Urban Areas of State Bank of India Branches” के लिए दी गई।

डॉ. डल्ला ने अपना शोध कार्य कल्याण पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, सेक्टर-7, भिलाई नगर (दुर्ग) स्थित शोध केंद्र से पूर्ण किया। इस दौरान उन्हें शोध निर्देशक डॉ. अंजू कुमारी एवं सह-शोध निर्देशक डॉ. रविश कुमार सोनी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

शैक्षणिक रूप से समृद्ध डॉ. डल्ला एम.फिल, एमबीए एवं एम.कॉम उपाधि धारक हैं। उनके नाम एक पेटेंट भी पंजीकृत है तथा विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में उनके कई शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं।

वर्तमान में वे एलसीआईटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस, बिलासपुर में डीन एवं विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर उनके पिता शेख खलील डल्ला, माता अख्तरी बेगम, भाई आमिल डल्ला, बहनें कायनात तब्बसुम एवं सना तब्बसुम, पत्नी अनीशा खान सहित मित्रों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india