News

नन्हे हाथ, बड़े रिश्ते: गार्गी ने सेवा-भावी लोगों को बांधी राखी

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाता है, लेकिन गार्गी ने इस पर्व को एक खूबसूरत सामाजिक संदेश के साथ मनाया। गार्गी ने उत्साह और खुशी के साथ राखी बांधने के साथ-साथ Healthcare Workers, Helpers और Security Guards को भी राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

बिलासपुर:-रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाता है, लेकिन गार्गी ने इस पर्व को एक खूबसूरत सामाजिक संदेश के साथ मनाया। गार्गी ने उत्साह और खुशी के साथ राखी बांधने के साथ-साथ Healthcare Workers, Helpers और Security Guards को भी राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

इस दौरान गार्गी ने SSP राजनेश सिंह को भी राखी बांधी और उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। इस पहल के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि रक्षाबंधन केवल पारिवारिक रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की सुरक्षा, सुविधा और सेवा में योगदान देने वाले लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है।

गार्गी की इस पहल ने रक्षाबंधन के पर्व को और भी भावनात्मक बना दिया। छोटे हाथों से राखी बांधते हुए गार्गी ने प्रेम, सम्मान, दया, सहानुभूति और सेवा-भाव का महत्व समझा। इस दौरान मौजूद लोगों ने भी इस पहल की सराहना की।

गार्गी के लिए यह दिन मुस्कान, आशीर्वाद और सम्मान से भरा यादगार अनुभव रहा। गार्गी फाउंडेशन की अध्यक्ष बिंदु सिंह कछवाहा ने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही समाज के सेवा-भावी लोगों का सम्मान करना और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करना सिखाना जरूरी है।

“छोटे हाथ, बड़े दिल” की यह पहल रक्षाबंधन के पर्व को एक सुंदर सामाजिक संदेश से जोड़ती नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india