News

बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: सकरी थाने की कमान संजय सिंदे को, 5 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले

जिले में पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। एसएसपी के आदेश के बाद 5 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इनमें निरीक्षक से लेकर प्रधान आरक्षक तक शामिल हैं। खास तौर पर सकरी थाने की जिम्मेदारी निरीक्षक संजय सिंदे को सौंपी गई है।

BILASPUR NEWS. जिले में पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। एसएसपी के आदेश के बाद 5 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इनमें निरीक्षक से लेकर प्रधान आरक्षक तक शामिल हैं। खास तौर पर सकरी थाने की जिम्मेदारी निरीक्षक संजय सिंदे को सौंपी गई है। वहीं कुछ पूर्व जारी स्थानांतरण आदेशों में संशोधन करते हुए कर्मचारियों की नई पदस्थापना तय की गई है।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा जारी आदेश क्रमांक 1051/2026 के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

किसे कहां मिली जिम्मेदारी

निरीक्षक संजय सिंदे को रक्षित केन्द्र से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी सकरी बनाया गया है।

सहायक उप निरीक्षक राजेशधर दीवान का थाना कोनी से स्थानांतरण कर थाना सकरी पदस्थापना की गई है।

 

oplus_134217728

प्रधान आरक्षक 388 सिद्धार्थ पाण्डेय के पूर्व में किए गए बेलगहना चौकी स्थानांतरण में संशोधन किया गया है। अब उन्हें थाना सकरी भेजा गया है।

प्रधान आरक्षक 644 प्रिया दास केशकर के पूर्व में किए गए थाना मस्तूरी स्थानांतरण को संशोधित करते हुए उन्हें एयरपोर्ट चकरभाठा सुरक्षा में यथावत रखा गया है।

प्रधान आरक्षक 93 शंकर दास महंत को रक्षित केन्द्र से स्थानांतरित कर थाना सिटी कोतवाली में पदस्थ किया गया है।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को जिले में प्रशासनिक कसावट और पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बिना विलंब नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india