छत्तीसगढ़

बिलासपुर में वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने लगाई जन चौपाल, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अंतर्गत सिरगिट्टी मंडल में वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया।

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अंतर्गत सिरगिट्टी मंडल में वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को लेकर चर्चा की।

जन चौपाल में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों, वोट चोरी के आरोपों और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में चुनाव आयोग की भूमिका पर भी चिंता जताई। साथ ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से मतदान करने का अधिकार है। मतदाता के वोट की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का जनअभियान है।

वहीं मंडल अध्यक्ष अजय मनहरे ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और घर-घर पहुंचकर लोगों को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और किसी भी तरह की अनियमितता सामने आने पर आवाज उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए अभियान को लगातार जारी रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, मंडल प्रभारी शहनवाज खान, मंडल अध्यक्ष अजय मनहरे सहित पार्षद पुष्पेंद्र साहू, पवन साहू, राकेश यादव, महेश ठाकुर, अमित यादव, सुनील पांडेय, गोविंद यादव, नागेश ध्रुव, अनूप सिन्हा, अरुण नथानी, शैलेश सेंगर, बलराम जायसवाल, लक्ष्मण ध्रुव, सूरज मरकाम, बंटी सोनी, फरजाना खान, जमुनावती बंजारे, राजेश कोशले, अक्षय नवरंग, रामू राव, वेद रात्रे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india