धर्म आध्यात्म

Aaj ka dainik rashifal 3 July 2025: ग्रहों की चाल से कौन होगा मालामाल, किसे मिलेगा अचानक लाभ,जानें पूरा भविष्यफल

ग्रहों की चाल ने आज कई राशियों की किस्मत बदलने का संकेत दिया है। चंद्रमा, शनि और बृहस्पति का योग कुछ राशियों के लिए अचानक लाभ और कुछ के लिए रिश्तों में खटास ला सकता है। आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार आज का पूरा भविष्यफल।

Aaj Ka Rashifal 3 July 2025: ग्रहों की चाल ने आज कई राशियों की किस्मत बदलने का संकेत दिया है। चंद्रमा, शनि और बृहस्पति का योग कुछ राशियों के लिए अचानक लाभ और कुछ के लिए रिश्तों में खटास ला सकता है। आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार आज का पूरा भविष्यफल।
मेष राशि 
आज के दिन करियर के मोर्चे पर काम से जुड़ा कोई लंबा सफर तय करना पड़ सकता है। किसी नए काम की शुरुआत का विचार करेंगे तो पूरी जांच-पड़ताल जरूरी रहेगी। फालतू खर्चों से दूरी बनाकर चलें और पैसों को संभालकर खर्च करें। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। परिवार में सभी का सहयोग बना रहेगा और जीवनसाथी संग संबंध मजबूत रहेंगे। आज विष्णु भगवान को चावल से बनी खीर चढ़ाएं और शाम को गरीबों को मिठाई बांटे।
लकी रंग: हरा
लकी नंबर: 5
वृषभ राशि 
वृषभ जातकों पर आज काम का दबाव बढ़ सकता है, मन में अशांति रहेगी, मगर संयम से काम लेंगे तो सब ठीक रहेगा। व्यापार करने वालों को मुनाफा होगा लेकिन कामकाज थोड़ा धीमा रहेगा। धन लाभ के मौके बनेंगे पर बिना सोचे-समझे निवेश न करें। पढ़ाई में थोड़ी रुकावट आ सकती है लेकिन प्रयास से काबू पा लेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं, लाभ मिलेगा।
लकी रंग: हरा
लकी नंबर: 4
मिथुन राशि 
करियर के लिहाज से नए मौके हाथ लग सकते हैं। उलझन हो तो विशेषज्ञ की सलाह लें। कारोबारियों को थोड़ा घाटा हो सकता है लेकिन असर ज्यादा नहीं होगा। धन आगमन के संकेत हैं पर खर्च भी बढ़ेंगे। लंबे समय से अधूरी पढ़ाई आज पूरी हो सकती है। साथी संग रिश्ते में चल रही गलतफहमियां खत्म होंगी। मंदिर के बाहर खाना बांटना शुभ रहेगा।
लकी रंग: नीला
लकी नंबर: 7
कर्क राशि 
आज का दिन कामकाज में पूरा बीतेगा लेकिन मेहनत बेकार नहीं जाएगी। व्यापार में डिमांड बढ़ेगी और नए संपर्क बनेंगे। निवेश को लेकर सोच-समझकर फैसला लें, जल्दबाजी हानिकारक हो सकती है। किसी खास विषय को पढ़ने का मन बनेगा। जीवनसाथी संग बहस से बचें। घर में हलवा बनाकर भगवान को अर्पित करें।
लकी रंग: पीला
लकी नंबर: 1
सिंह राशि 
जॉब या करियर से जुड़े सवालों का हल पाने के लिए जानकार से राय लें। आज व्यापार में मुनाफा होगा और धन की स्थिति मजबूत होगी। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। परिवार में छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है, धैर्य रखें। मूंग दाल का हलवा दान करें।
लकी रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 9
Horoscope aaj ka rashifal
कन्या राशि 
वर्कप्लेस पर काम का दबाव बढ़ सकता है, मगर साथियों का साथ मिलेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा और ग्राहकों की आवाजाही बनी रहेगी। अनावश्यक खर्चों से बचें। निवेश से पहले दोस्त की राय लें। पढ़ाई में शिक्षक का सहयोग मिलेगा। घर में किसी पर शक न करें और परिवार के साथ समय बिताएं। कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ रहेगा।
लकी रंग: सफेद
लकी नंबर: 8
तुला राशि 
ऑफिस में काम की तारीफ होगी पर दिखावा न करें। व्यापार में प्रतिद्वंद्विता रहेगी लेकिन लाभ भी होगा। शॉपिंग पर धन खर्च बढ़ सकता है। करियर से जुड़े बड़े-बुजुर्गों से सलाह मिलेगी। प्यार और परिवार में संतुलन बनाकर चलें। मिठाई दान करना शुभ रहेगा।
लकी रंग: नेवी ब्लू
लकी नंबर: 3
वृश्चिक राशि 
कार्यस्थल पर काम का दबाव बढ़ेगा और तनाव रह सकता है। व्यापार में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। परिवार संग खरीदारी पर जाएंगे और खर्च बढ़ेगा। पढ़ाई में व्यस्तता बनी रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे पर जल्दीबाजी से बचें। घरवालों की सेवा करें।
लकी रंग: बैंगनी
लकी नंबर: 5
धनु राशि
ऑफिस में प्रमोशन मिलने के योग हैं, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्यापार में ग्राहक से वाद-विवाद से बचें। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परीक्षा परिणाम पक्ष में रहेगा। परिवार में किसी से रिश्ते न बिगाड़ें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
लकी रंग: हरा
लकी नंबर: 2
मकर राशि 
करियर में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी, किसी के साथ धोखा न करें। व्यापार में नई संपत्ति खरीद सकते हैं। निवेश में जल्दबाजी से बचें। विद्यार्थी मेहनत से सफलता पाएंगे। परिवार में कोई अस्वस्थ हो सकता है, घबराएं नहीं। मंदिर में दान करें।
लकी रंग: क्रीम
लकी नंबर: 15
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के लोग किसी को आर्थिक मदद कर सकते हैं। व्यापार में विस्तार के लिए सलाह लें। फिजूलखर्ची रोकें और बचत बढ़ाएं। पढ़ाई में ध्यान लगेगा, परिणाम सकारात्मक रहेगा। किसी खास मित्र से मुलाकात संभव है। बच्चों को खिलौना दें।
लकी रंग: पीला
लकी नंबर: 13
मीन राशि
ऑफिस में नई चुनौतियां सामने आएंगी। व्यापार में विस्तार के लिए पैसों की जरूरत पड़ सकती है। धन लाभ के अवसर हैं, जोखिम से बचें। पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। प्रेम जीवन में दिन अनुकूल रहेगा। कुत्तों को बिस्कुट खिलाएं।
लकी रंग: गोल्डन
लकी नंबर: 15
———————————————————————————————————————

आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *