छत्तीसगढ़

Bilaspur News: बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में 2025-26 के लिए 11 निर्माण कार्यों की स्वीकृति

वार्ड क्रमांक 43 बंशीलाल घृतलहरे नगर के पार्षद सूर्य किशोर राज ने अधोसंरचना विकास मद से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 11 निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी है। इन कार्यों पर लगभग 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

BILASPUR NEWS.  वार्ड क्रमांक 43 बंशीलाल घृतलहरे  नगर के पार्षद सूर्य किशोर राज ने अधोसंरचना विकास मद से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 11 निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी है। इन कार्यों पर लगभग 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Bilaspur News: छत्तीसगढ़ में नए मंत्रियों की नियुक्ति पर विवाद, हाईकोर्ट में चुनौती

स्वीकृत निर्माण कार्यों की सूची –
1. शिव चौरा से जितेन्द्र केवट घर तक सी.सी. रोड निर्माण – 170 मीटर (8 लाख)
2. राजेन्द्र निषाद घर से मुक्तिधाम जी घर तक सी.सी. रोड निर्माण– 300 मीटर (12 लाख)
3. मौहारी तालाब से कचरा सांग्रहण घर तक सी.सी. रोड निर्माग– 400 मीटर (15 लाख)
4. मोहन धुरी धर से महरापारा तक सी.ची, रोड निर्माण – 200 मीटर (10 लाख)
5. विजय नगर फेस 02 में सी.सी. रोड निर्माण – 100 मीटर (5 लाख)
6. ज्योति राठौर घर से दुर्गाचरण घर तक सी. सी. रोड निर्माण – 200 मीटर (8 लाख)
7. जीवन यादव घर से बंगाली दादा घर तक सी.सी. रोड निर्माण – 70 मीटर (3 लाख)
Aaj ka rashifal

ये भी पढ़ें: Railway News: त्यौहारी सीजन में छत्तीसगढ़ को रेलवे की सौगात: दो दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनें होंगी संचालित, यात्रियों को बड़ी राहत

8. राधेश्याम घर से संतोष निषाद घर तक आर.सी.सी, नाली निर्माण (18 लाख)
9. सामुदायिक भवन से गदा चौक तक आर.सी.सी. (मुख्य नाला) नाला निर्माण (25 लाख)
10. सामुदायिक भवन से सुनील निर्मलकर नहर तक आर.सी.सी. (मुख्य नाला) नाला निर्माण – 800 मीटर (40 लाख)
11. सिंग साहब के घर से हाजी रसुल साहब घर तक आर.सी.सी, नाली निर्माण (15 लाख)
वार्ड पार्षद बनने के बाद सूर्य किशोर राज अपने क्षेत्र के विकास कार्यों में लगातार जुटे हुए हैं। चुनाव के दौरान उन्होंने जो वादे वार्डवासियों से किए थे, उन्हें अब धरातल पर उतारने का प्रयास कर रहे हैं।
पार्षद सूर्य किशोर राज का कहना है कि जनता ने उन पर भरोसा जताया है और उनका पहला कर्तव्य है कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को पूरा किया जाए। वार्ड में सड़क, नाली, बिजली व पेयजल जैसी समस्याओं के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही सफाई व्यवस्था और वार्ड की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी लगातार काम हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्षद के सक्रिय प्रयासों से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगे हैं।

ये भी पढ़ें: Bilaspur News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा निर्णय : अब रजिस्टर्ड डाक की जगह स्पीड पोस्ट से भेजे जाएंगे नोटिस और दस्तावेज

पार्षद सूर्य किशोर राज ने कहा कि ये सभी कार्य लंबे समय से क्षेत्र की जनता की मांग थे। स्वीकृति मिलते ही नगर निगम इन कार्यों को प्राथमिकता के साथ शुरू करेगा, जिससे स्थानीय निवासियों को सड़क और नाली की समस्या से राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *