छत्तीसगढ़

Bilaspur News:फर्जी बिल्डर बनकर 20 लाख की ठगी, बिलासपुर में व्यापारियों ने आरोपी को पकड़ा; जमकर पिटाई का VIDEO वायरल

फर्जी बिल्डर बनकर लाखों की ठगी करने वाला कोरबा निवासी उज्ज्वल विश्वास बिलासपुर में व्यापारियों के हत्थे चढ़ गया। आरोपी ने नकली चेक देकर शहर के 10 से ज्यादा व्यापारियों से करीब 20 लाख रुपये की ठगी की थी।

BILASPUR NEWS.फर्जी बिल्डर बनकर लाखों की ठगी करने वाला कोरबा निवासी उज्ज्वल विश्वास बिलासपुर में व्यापारियों के हत्थे चढ़ गया। आरोपी ने नकली चेक देकर शहर के 10 से ज्यादा व्यापारियों से करीब 20 लाख रुपये की ठगी की थी।

2 अगस्त को उसने जरहाभाठा स्थित दीपक इंटरप्राइजेज से 89,400 रुपये का बिजली सामान खरीदा। ऑनलाइन पेमेंट का वादा किया, फिर HDFC बैंक का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी कई दुकानदारों से इसी तरह ठगी कर चुका है।

व्यापारियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने पहले कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद व्यापारियों ने आरोपी की तलाश की और व्यापार विहार में उसे पकड़ लिया। ठगी से नाराज व्यापारियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india