छत्तीसगढ़
Bilaspur News: हल्दी-कुमकुम आयोजन में उमड़ा मराठा समाज, नवारी साड़ी में सजी तुलजा भवानी
जीजामाता मराठा महिला मंडल द्वारा आज शुक्रवार, दिनांक 23 को पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मराठा समाज की महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को दर्शाया।

BILASPUR NEWS. जीजामाता मराठा महिला मंडल द्वारा आज शुक्रवार, दिनांक 23 को पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मराठा समाज की महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को दर्शाया।
इस अवसर पर माता तुलजा भवानी का विशेष श्रृंगार नवारी साड़ी में किया गया। सर्वप्रथम माता रानी को हल्दी-कुमकुम अर्पित कर ओटी चढ़ाई गई तथा लड्डू का प्रसाद समर्पित किया गया। इसके पश्चात मंच पर जिजामाता की मूर्ति की विधिवत पूजा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठजनों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद मंच पर अतिथियों एवं वरिष्ठ सदस्यों का स्वागत किया गया।
ये भी पढ़ें: Viral Video:प्रेम प्रसंग के नाम पर हैवानियत, विधवा महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, मुंह पर पोता गोबर
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर नगर निगम बिलासपुर पूजा विधानी एवं वार्ड क्रमांक 18 की पार्षद अंजनी लक्ष्मी नारायण कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मंच संचालन सचिव सुनीता वॉशिंग एवं सह-सचिव रानी जाधव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी ने जीजामाता महिला मंडल को ₹1 लाख नगद सहायता राशि देने की घोषणा की, जिसका उपस्थित महिलाओं ने तालियों से स्वागत किया।
कार्यक्रम में मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया—
कुर्सी दौड़ (सीनियर वर्ग):
प्रथम – लक्ष्मी वॉशिंग
द्वितीय – गोदावरी भोसले
तृतीय – शकुंतला जाधव
कुर्सी दौड़ (जूनियर वर्ग):
प्रथम – प्रीति शिंदे
द्वितीय – रोशनी इंग्लेंड
तृतीय – नेहा कापसे

ये भी पढ़ें: Bike Rally: तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरेंगे युवा, 26 जनवरी को निकलेगी बाइक रैली
रस्सी कूद प्रतियोगिता:
प्रथम – सुनीता वॉशिंग
द्वितीय – प्रीति शिंदे
तृतीय – पुष्पा तोड़कर
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष रोशनी महाडिक द्वारा किया गया। संपूर्ण आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण बना।






