छत्तीसगढ़

Bilaspur News: गणपति की भक्ति में रंगा प्रेस क्लब, गार्गी फाउंडेशन की महिलाओं ने की बप्पा की आरती

गार्गी फाउंडेशन की अध्यक्ष बिंदु सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में महिलाओं और सदस्यों ने भगवान श्रीगणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती की। भक्ति गीतों और जयकारों के बीच श्रद्धालु गणपति की भक्ति में लीन नजर आए। आरती के बाद उपस्थित महिलाओं और सदस्यों ने भगवान श्रीगणेश से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

BILASPUR NEWS. राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में गुरुवार शाम गणेशोत्सव के अवसर पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। प्रेस क्लब परिसर में विराजित भगवान श्रीगणेश की आरती में गार्गी फाउंडेशन बिलासपुर की महिलाएं और सदस्य शामिल हुए। आरती के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

ये भी पढ़ें:Crime News: गणेश उत्सव में DJ की धुन के बीच मचा कोहराम, मामूली बहस के बाद दोस्त ने ही ले ली जान

गार्गी फाउंडेशन की अध्यक्ष बिंदु सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में महिलाओं और सदस्यों ने भगवान श्रीगणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती की। भक्ति गीतों और जयकारों के बीच श्रद्धालु गणपति की भक्ति में लीन नजर आए। आरती के बाद उपस्थित महिलाओं और सदस्यों ने भगवान श्रीगणेश से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

धार्मिक आयोजन को बताया सामाजिक जुड़ाव का माध्यम

गार्गी फाउंडेशन की महिलाओं ने प्रेस क्लब द्वारा गणेशोत्सव के दौरान किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ जोड़ने का काम करते हैं। पत्रकारों और सामाजिक संगठनों के बीच ऐसे आयोजनों से आत्मीय संबंध और मजबूत होते हैं।

ये भी पढ़ें:Accident News: पंडाल में प्रसाद लेने गए दो दोस्त… लौटे तो पटरी पर बिछा था मातम, मोबाइल गेम खेल रहे दो छात्रों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

आरती में रवि कुमार साहू, राजेंद्र गुप्ता, सत्येंश खंडेलवाल, चांदनी भारद्वाज, गरिमा सराफ, अधिवक्ता लीना अग्रहरी, अन्नू साहू, भारती मोदी, ममता साहू, रूचि सराफ, पूजा सिंह, क्षमा सिंह, प्रतीक सोनी और प्रियंका ठाकुर सहित गार्गी फाउंडेशन के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने भगवान श्रीगणेश का आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india