छत्तीसगढ़

Bilaspur News: विकसित भारत की नींव रखने वाला है केंद्रीय बजट 2026–27 : मनीष अग्रवाल

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026–27 का आम बजट विकसित भारत की मजबूत नींव रखने वाला सर्वसमावेशी और आत्मनिर्भर भारत की सोच को सशक्त करने वाला बजट है। यह बात पूर्व एल्डरमैन एवं भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

BILASPUR NEWS. केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026–27 का आम बजट विकसित भारत की मजबूत नींव रखने वाला सर्वसमावेशी और आत्मनिर्भर भारत की सोच को सशक्त करने वाला बजट है। यह बात पूर्व एल्डरमैन एवं भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि इस बजट में समाज के हर वर्ग और देश के प्रत्येक राज्य को लाभ पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। कर सुधारों को प्राथमिकता देते हुए नया आयकर अधिनियम 1 अप्रैल 2026 से लागू किया जाएगा, जिससे कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी और करदाता-अनुकूल बनाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: बजट 2026: मध्यम वर्ग को टैक्स में राहत नहीं, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहा सरकार का जोर

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा कदम
बजट में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है। कैंसर उपचार में उपयोग होने वाली 17 नई दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है, जिससे इलाज सस्ता होगा और विभिन्न राज्यों के मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा।
छत्तीसगढ़ को भी मिलेगा सीधा फायदा
मनीष अग्रवाल ने कहा कि बजट से छत्तीसगढ़ की उम्मीदें और संभावनाएं दोनों बढ़ी हैं।
केंद्र सरकार ने देश के हर जिले में महिला छात्रावास खोलने की घोषणा की है, जिससे छत्तीसगढ़ के 33 जिलों की छात्राओं को लाभ मिलेगा।
-नए आयुर्वेदिक कॉलेजों की स्थापना से राज्य को शैक्षणिक और स्वास्थ्य क्षेत्र में मजबूती मिलेगी।
-रेलवे परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ के 32 अमृत स्टेशनों के कायाकल्प के लिए बजट का प्रावधान किया गया है।
-कौशल विकास योजना के अंतर्गत देश के 20 प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों में 10 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा, जिसका सीधा लाभ सरगुजा और बस्तर अंचल को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: CG High Court News: ग़रियाबंद अश्लील डांस मामला: हाईकोर्ट से SDM को मिली अंतरिम राहत, निलंबन आदेश पर रोक

किसान, मध्यम वर्ग और व्यवसाय पर फोकस
-किसानों के लिए पीएम किसान योजना के लाभ में वृद्धि और कृषि निवेश को बढ़ावा दिया गया है।
-मध्यम वर्ग को आयकर राहत दी गई है, साथ ही होम लोन पर ब्याज कटौती की सीमा बढ़ाने जैसे फैसले लिए गए हैं।
-व्यवसाय और एमएसएमई सेक्टर के लिए लोन सीमा बढ़ाने और नए उद्योगों को प्रोत्साहन देने की घोषणाएं की गई हैं।
-अंत में मनीष अग्रवाल ने कहा कि बजट 2026–27 एक संतुलित और दूरदर्शी बजट है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और विकास को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india