छत्तीसगढ़

CG High Court Bar Association elections: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव पर कोर्ट की मुहर, रोक से इनकार, 12 फरवरी को होगा मतदान

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चल रहा असमंजस आखिरकार खत्म हो गया है। हाईकोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। जस्टिस एन.के. चंद्रवंशी की एकलपीठ ने स्पष्ट किया कि जब चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी हो और नामांकन की स्क्रूटनी पूरी हो गई हो, तो न्यायालय का हस्तक्षेप उचित नहीं है।

BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चल रहा असमंजस आखिरकार खत्म हो गया है। हाईकोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। जस्टिस एन.के. चंद्रवंशी की एकलपीठ ने स्पष्ट किया कि जब चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी हो और नामांकन की स्क्रूटनी पूरी हो गई हो, तो न्यायालय का हस्तक्षेप उचित नहीं है।
यह याचिका एडवोकेट निरूपमा वाजपेयी द्वारा दायर की गई थी। याचिका में प्रशासक समिति द्वारा जारी अधिसूचना को चुनौती देते हुए कहा गया था कि बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के पद 15 से बढ़ाकर 17 कर दिए गए नियमों के विपरीत महिला आरक्षण लागू किया गया। प्रशासक को पदों की संख्या बढ़ाने का अधिकार नहीं है, यह निर्णय केवल सामान्य सभा ही ले सकती है।

ये भी पढ़ें: Murder News: अंधविश्वास का खूनी खेल: जादू-टोना के शक में भतीजे ने कुल्हाड़ी से काटकर की चाचा की हत्या

कोर्ट का साफ संदेश
सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि कार्यकाल समाप्त होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर प्रशासक की नियुक्ति की गई थी। कोर्ट ने कहा कि चुनाव की तारीख तय हो चुकी है और नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में है, ऐसे में इस स्तर पर चुनाव पर रोक संभव नहीं है।
12 फरवरी को मतदान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनूप मजुमदार के अनुसार, इस बार चुनाव बेहद रोचक होने जा रहा है। कुल 17 पदों के लिए 61 प्रत्याशी मैदान में हैं और लगभग सभी प्रमुख पदों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। प्रमुख पदों पर मुकाबला इस प्रकार है अध्यक्ष पद के दावेदार राजीव श्रीवास्तव, अरविंद सिन्हा, दिनेश कुमार तिवारी, अब्दुल वहाब खान, शैलेंद्र कुमार बाजपेयी, हनुमान प्रसाद अग्रवाल और रजनीश सिंह बघेल। उपाध्यक्ष पद के दावेदार दीपक जैन, भरत लाल सोनी, गौतम क्षेत्रपाल, अरविंद दुबे, महेंद्रनाथ दुबे, शशिकांत सोनकर महिला: मांडवी भारद्वाज, संगीता मिश्रा, मधुनिशा सिंह, रीमा दुबे

ये भी पढ़ें: Crime News: अवैध हथियारों के बड़े नेटवर्क का खुलासा: बिलासपुर पुलिस ने सप्लायर को दबोचा

अन्य प्रमुख पद
कोषाध्यक्ष: आशा पूरन सिंह भाटिया, लवकुश साहू, जितेंद्र शुक्ला
पुस्तकालय सचिव: राहुल मिश्रा, कमलेश्वर साहू, ब्रिजेश सिंह, आदित्य खरे, आशीष बेक
क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (वरिष्ठ): ईश्वर जयसवाल, कुलेश साहू, अमन पांडे
क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (महिला): प्रज्ञा पांडे, एम. आशा, कविता तिवारी
सह सचिव: समीर सिंह, विजय साहू, कृपेश प्रसाद केला
सह सचिव (महिला): आस्था शुक्ला, लता नायक
कार्यकारिणी सदस्य
16 प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला, वहीं महिला कार्यकारिणी सदस्य पद पर दीप्ति तिवारी और लक्ष्मीन कश्यप आमने-सामने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india