छत्तीसगढ़

Viral Video: फेयरवेल कार्यक्रम में स्टंट बना हादसे की वजह, स्कूल परिसर में ट्रैक्टर–कार की भिड़ंत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहाँ फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा की गई लापरवाही एक बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरकरा में शनिवार को आयोजित विदाई समारोह के दौरान रील बनाने और स्टंट करने के प्रयास में ट्रैक्टर और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

BILASPUR NEWS.  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहाँ फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा की गई लापरवाही एक बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरकरा में शनिवार को आयोजित विदाई समारोह के दौरान रील बनाने और स्टंट करने के प्रयास में ट्रैक्टर और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें: CG High Court Bar Association elections: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव पर कोर्ट की मुहर, रोक से इनकार, 12 फरवरी को होगा मतदान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्र स्कूल परिसर में कार और ट्रैक्टर लेकर प्रवेश कर गए और सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के उद्देश्य से तेज रफ्तार में वाहन घुमाने लगे। इसी दौरान नियंत्रण खोने से दोनों वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज से मौके पर मौजूद छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी छात्र को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद स्कूल परिसर में इस प्रकार वाहनों का उपयोग और स्टंट किया जाना सुरक्षा मानकों पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।

ये भी पढ़ें: Murder News: अंधविश्वास का खूनी खेल: जादू-टोना के शक में भतीजे ने कुल्हाड़ी से काटकर की चाचा की हत्या

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र विद्यालय परिसर को रेसिंग ट्रैक की तरह उपयोग करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, मामले की जानकारी संबंधित विभागों को दे दी गई है और स्कूल प्रबंधन द्वारा जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india