छत्तीसगढ़

Accident News: दर्दनाक हादसा: रात भर नाले में पड़े रहे बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा गंभीर

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक गहरे नाले में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है।

BILASPUR NEWS. बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक गहरे नाले में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है।

ये भी पढ़ें:Political News: मंत्री की ‘बिना हेलमेट’ बाइक पड़ी भारी: विरोध में TI को साड़ी-चूड़ी भेंट करने पहुंचे NSUI नेताओं पर FIR

​मिली जानकारी के अनुसार, हेमू नगर निवासी राहुल यादव (26) और सुमित यादव (18) रविवार देर रात बाइक से घूमने निकले थे। रात भर दोनों घर नहीं लौटे, जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह वे दोनों बाइक सहित हेमू नगर के पास नाले में अचेत अवस्था में मिले।

​सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने राहुल यादव को मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल सुमित यादव की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें:Crime News: अस्पताल की लापरवाही ने ली जान: एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म, 5 किमी भी नहीं चल सका मरीज

​पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण या किसी अन्य वाहन की टक्कर से हुआ होगा। पुलिस घायल युवक के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india