पश्चिम मंडल भाजयुमो अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत जी ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट को संकल्प आधारित
पश्चिम मंडल भाजयुमो अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत जी ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट को संकल्प आधारित, समावेशी एवं विकासोन्मुखी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट “समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड पॉलिसी और सुशासन से समृद्धि” की आधारशिला रखने वाला है, जो विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की गारंटी और विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को केंद्र में रखते हुए राज्य सरकार ने किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तिकरण हेतु अनेक हितग्राही योजनाओं में पर्याप्त राशि का प्रावधान किया है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आर्थिक सहयोग देने हेतु ‘उड़ान’, ‘शिखर’ और ‘मंजिल’ जैसी योजनाओं की घोषणा स्वागतयोग्य है।
बजट में स्कूल शिक्षा के लिए 22,360 करोड़, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के लिए 16,560 करोड़, कृषि विकास हेतु 13,000 करोड़, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के लिए 12,820 करोड़, लोक निर्माण के लिए 9,450 करोड़ तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के लिए 3,800 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी योजनाओं को भी सुदृढ़ किया गया है।
नई योजनाओं के अंतर्गत विकसित भारत की राम जी योजना हेतु 4,000 करोड़, मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़, मुख्यमंत्री दूरगामी सड़क संपर्क योजना, स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना तथा कैशलेस चिकित्सा सुविधा जैसी पहलों की घोषणा की गई है।
बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्र में पर्यटन विकास, एयरपोर्ट विस्तार, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में सीजीआईटी खोलने की घोषणा भी विकास को गति देगी। महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन पर 50% शुल्क छूट तथा 18 वर्ष पूर्ण करने वाली बेटियों को नानी दुर्गावती योजना के तहत डेढ़ लाख रुपए की सहायता सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
अमर सिंह राजपूत जी ने कहा कि 1.72 लाख करोड़ का यह बजट छत्तीसगढ़ को नई दिशा देने वाला, जनकल्याणकारी और विकासोन्मुखी बजट है।