News

भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता जी ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट

भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता जी ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट को जनहित, विकास और सुशासन पर आधारित ऐतिहासिक बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, अधोसंरचना विस्तार, निवेश प्रोत्साहन और युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता जी ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट को जनहित, विकास और सुशासन पर आधारित ऐतिहासिक बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, अधोसंरचना विस्तार, निवेश प्रोत्साहन और युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के उत्थान हेतु विभिन्न योजनाओं में व्यापक प्रावधान किए हैं। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता देने हेतु ‘उड़ान’, ‘शिखर’ और ‘मंजिल’ जैसी योजनाएं विशेष रूप से सराहनीय हैं।

बजट में शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, खाद्य आपूर्ति, लोक निर्माण और लोक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों के लिए हजारों करोड़ रुपए का प्रावधान राज्य के संतुलित विकास को दर्शाता है। जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना और फसल बीमा योजना जैसी योजनाओं को भी सुदृढ़ किया गया है।

नई योजनाओं के अंतर्गत मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना, दूरगामी सड़क संपर्क योजना, उत्कृष्ट शाला योजना एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा जैसी घोषणाएं आम जनता को सीधा लाभ पहुंचाएंगी। महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन पर 50% शुल्क छूट तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली बेटियों को नानी दुर्गावती योजना के तहत आर्थिक सहायता सामाजिक सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है।

वैभव गुप्ता जी ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला, युवा-केंद्रित और जनकल्याणकारी बजट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india