News

जीजीवी में ‘जोगीरा रिटर्न्स’ का रंगीन धमाका, होली से पहले झूम उठा पूरा कैंपस!

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (जीजीवी) परिसर में होली के आगमन के उपलक्ष्य में छात्र परिवार जीजीवी द्वारा प्री-होली उत्सव “जोगीरा रिटर्न्स” का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा परिसर रंगों, उमंग और उल्लास से सराबोर नजर आया। ढोल-नगाड़ों की थाप, पारंपरिक फाग गीतों और जोशीले नारों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिससे माहौल पूरी तरह से होलीमय हो गया।

विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य, एकल प्रस्तुतियां, लोकगीत और आधुनिक संगीत पर शानदार प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और खेलों का भी आयोजन किया गया, जिससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के सफल संचालन और आयोजन में अविनाश सिंह, देवराज अहीरवार, संस्कार शुक्ला, हर्ष माणिकपुरी, हर्षित राय, गौरव सिंह विमल, युवराज सिंह ठाकुर, आशीष साहू, शौर्य, ऋषय, जयेश और प्रियंक कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने मिलकर आयोजन को सुव्यवस्थित और यादगार बनाने में विशेष योगदान दिया।

आयोजकों ने बताया कि “जोगीरा रिटर्न्स” का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करना है। साथ ही, सभी से सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल होली मनाने की अपील भी की गई। हंसी-खुशी और उत्साह के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसने विद्यार्थियों को एक नई ऊर्जा और सकारात्मक संदेश के साथ होली का स्वागत करने का अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india